🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गर्मियों में घर से बाहर निकलें तो अपने ब्यूटी बैग में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी त्वचा से संबंधित समस्याएं

अपने साथ कुछ जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन साथ रखेंगी तो आपको अपनी त्वचा और बालों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 18:45 IST

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टैनिंग, त्वचा में जलन और सनबर्न की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन साथ रखेंगी तो आपको अपनी त्वचा और बालों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन से जान लेते हैं कि घर से बाहर निकलते समय अपनी ब्यूटी बैग में कौन सी चीजों को रखना बेहद जरूरी होता है।

फेस वाइप्स

गर्मियों के मौसम में तेज धुप की वजह से त्वचा बेहद ऑयली हो जाती है जिससे चेहरे पर गन्दगी भी जमा होने लगती है। इससे चेहरा डल हो जाता है और मेकअप भी खराब हो जाता है। इसलिए जब भी गर्मियों में घर से बाहर निकले बैग में फेस वाइप्स जरूर रखें। चेहरे को साफ करने के लिए फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल करना बहुत आसान और सुविधाजनक होता है। इससे चेहरे को पानी से बिना धोए ही त्वचा को साफ किया जा सकता है। साथ ही चेहरे पर रक्त का संचार भी बेहतर होगा।

वाटर प्रूफ काजल

महिलाएं अपनी सुन्दरता को निखारने में आंखों पर काफी ध्यान देती हैं। बिना कागज के आंखे भी सूनी सी लगती है। लेकिन गर्मी के मौसम में पसीने से काजल के फैलने के समस्या आम है। इस समस्या से बचने के लिए वाटरप्रूफ काजल आपकी मदद कर सकता है। वाटर प्रूफ काजल आंखों पर लम्बे समय तक टिकी रहती है। जेल काजल गर्मी के मौसम में भी करीब 12 घंटों तक टिका रहता है। जहां तक सम्भव हो तो काजल की पतली लाइन लगाएं। पतली लाइनें कम फैलती है जिससे आपका चेहरा पूरा दिन साफ और सुन्दर दिखता है।

सनस्क्रीन

गर्मी के मौसम में सिर्फ धूप ही नहीं बल्कि UAV और UVB किरणों से भी बचाव बेहद जरूरी होता है। इसलिए अपने साथ सनस्क्रीन जरूर रखें। घर से बाहर निकलने के कम से कम 30 मिनट पहले सनस्क्रीन अप्लाई कर लें और 2-3 घंटों बाद सनस्क्रीन लगाती रहे। आजकल मार्केट में सनस्क्रीन स्प्रे भी उपलब्ध होता है जो आपके मेकअप को भी खराब नहीं करता है। इसलिए बैग में सनस्क्रीन या फिर सनस्क्रीन स्प्रे लेकर बाहर निकलना बिल्कुल न भूलें।

ड्राई शैम्पू

जब भी आप ट्रैवेल कर रहे होते हो तो समय की हमेशा कमी रहती है और बालों को धोने का कम ही समय मिल पाता है। ऐसे में ड्राई शैम्पू काफी मददगार साबित हो सकता है। ड्राई शैम्पू पानी रहित उत्पाद है जिसे बालों को साफ करने के लिए आम तौर पर स्प्रे या पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे सिर की त्वचा पर लगाया जाता है और यह बालों से तेल या सीबम को सोख लेता है जिससे बाल तरोताजा दिखते हैं।

Articles you may like: