🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कालिंदीकुंज बनेगा सिग्नल-फ्री? दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बनेगा टू-वे फ्लाईओवर

जल्द ही कालिंदीकुंज चौराहा सिग्नल फ्री होने वाला है। इस चौराहे पर टू-वे फ्लाईओवर बनाने को NHAI ने हरी झंडी दिखा दी है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 19:28 IST

दिल्ली और नोएडा की सीमा पर स्थित कालिंदीकुंज एक व्यस्त चौराहा है जहां हर समय गाड़ियों का भारी दबाव होता है। सुबह और शाम के वक्त पीक आवर्स के दौरान यहां गाड़ियां बड़ी मुश्किल से ही खिसक पाती हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खुल जाने की वजह से इस चौराहे पर वाहनों का दबाव और भी बढ़ गया है। लेकिन अब इस चौराहे से होकर गुजरने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

जल्द ही कालिंदीकुंज चौराहा सिग्नल फ्री होने वाला है। इस चौराहे पर टू-वे फ्लाईओवर बनाने को NHAI ने हरी झंडी दिखा दी है। इससे हर रोज इस रास्ते से होकर आवाजाही करने वाले हजारों ड्राइवरों को राहत मिलने की उम्मीद है। इन दोनों फ्लाईओवर के बन जाने से 3 राज्य के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है :-

  1. दिल्ली
  2. हरियाणा
  3. उत्तर प्रदेश

हाल ही में दिल्ली और नोएडा की ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने NHAI के साथ बैठक की जिसमें DPR को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जाता है कि इस चौराहे से होकर कई दिशाओं में जैसे नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर, मध्य दिल्ली से गाड़ियां आवाजाही करती है।

Read Also | खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, कब से? जानिए रूट और कितना होगा टोल टैक्स?

कालिंदीकुंज में टू-वे फ्लाईओवर

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कालिंदीकुंज चौराहे को पूरी तरह से सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। यहां टू-वे फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है जो मदनपुर खादर पुलिस चौराहे से नोएडा को जोड़ेगा। यह मदनपुर खादर पुलिस चौराहे से नोएडा तक आने और जाने का लिंक प्रदान करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार जो गाड़ियां नोएडा (कालिंदीकुंज पुल) से फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जा रही होंगी, वे बाएं मुड़कर कालिंदीकुंज चौराहे को बायपास कर सकेंगी। विपरीत दिशा में जो गाड़ियां फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा की ओर जा रही होंगी वे ओखला बैराज रोड से जुड़ सकेंगी। बताया जाता है कि मौजूदा चौराहा चालू ही रहेगा और इसे सिग्नल-फ्री बनाया जाएगा। साथ ही इसके कुछ हिस्से को चौड़ा भी किया जाएगा।

कब से शुरू होगा निर्माण?

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से सबसे पहले अगस्त 2025 में इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया गया था। यहां प्रतिदिन लगने वाली भीषण जाम और आम जनता को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही इस फ्लाईओवर को बनाने का फैसला लिया गया था। बताया जाता है कि प्रस्तावित फ्लाईओवर का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसका निर्माण कब से शुरू होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Articles you may like: