🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एम.पी.जे. जेवेलर्स ने मध्यमग्राम में नए भव्य शोरूम के साथ अपने विस्तार को दिया नया आयाम

करीब 5000 से ज्यादा वर्गफुट में फैला यह नया शोरूम ग्राहकों को एक प्रीमियम और सहज शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

By लखन भारती

Apr 10, 2026 17:14 IST

कोलकाताःपूर्वी भारत और विशेष रूप से बंगाल के प्रमुख आभूषण ब्रांड्स में से एक, एम.पी.जे. जेवेलर्स ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में अपने नए शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। आठ दशकों से अधिक की समृद्ध विरासत के साथ, यह नया कदम ब्रांड की निरंतर प्रगति और ग्राहकों के साथ उसके मजबूत रिश्ते को और सुदृढ़ करता है।

करीब 5000 से ज्यादा वर्गफुट में फैला यह नया शोरूम ग्राहकों को एक प्रीमियम और सहज शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यहां पारंपरिक कारीगरी और आधनिक डिज़ाइनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो एम.पी.जे. जेवेलर्स की पहचान रहा है। यह लॉन्च ब्रांड की उस सोच को दर्शाता है जिसमें उत्कृष्ट आभूषणों को ग्राहकों के और करीब लाना शामिल है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं।

इस मौके पर अपनी खुशी साझा करते हुए, एम.पी.जे. जेवेलर्स के डायरेक्टर सौमिक रॉयचौधरी ने कहा: “हम बेहद उत्साहित हैं कि अब हम अपने ग्राहकों का स्वागत मध्यमग्राम के इस नए शोरूम में कर सकते हैं। यह स्थान हमारी गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं, हमारे कलेक्शन को देखें और हमारे साथ इस नए सफर का हिस्सा बनें।”

वहीं, डायरेक्टर कौशिक रॉयचौधरी ने कहा, “इस शोरूम के लॉन्च के साथ हम अपने ग्राहकों के लिए एक खास सरप्राइज़ भी लेकर आ रहे हैं। हमारा नया फेस्टिव कलेक्शन और वेडिंग कलेक्शन जल्द ही पेश किया जाएगा। साथ ही, अक्षय तृतीया के अवसर पर हम फ्लेक्सी गोल्ड रेट बुकिंग की सुविधा भी दे रहे हैं। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ इस खास मौके का हिस्सा बनें और इस उत्सव को और खास बनाएं।"

Articles you may like: