🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या फिर से बढ़ा सिलेंडर का दाम? आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में कितनी है LPG की कीमत?

10 अप्रैल को कोलकाता, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य प्रमुख महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की कितनी कीमत रही? क्या सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है?

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 10:40 IST

पश्चिम एशियाई युद्ध और होर्मूज जलडमरूमध्य का भविष्य भले ही कुछ भी हो लेकिन फिलहाल हमारे देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नजर नहीं आ रही है। हालांकि युद्ध के शुरुआती कुछ दिनों और होर्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद देशभर में घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति को लेकर तनाव का माहौल देखा गया था। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से बार-बार इस बाबत आश्वस्त किया जा रहा है कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।

आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को कोलकाता, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य प्रमुख महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की कितनी कीमत रही? क्या सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है?

आइए जान लेते हैं आज कितनी रही देश के विभिन्न शहरों में सिलेंडर की कीमत :-

कोलकाता : घरेलू सिलेंडर ₹939, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,208

नई दिल्ली : घरेलू सिलेंडर ₹913, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,078

चेन्नई : घरेलू सिलेंडर ₹928, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,246

मुंबई : घरेलू सिलेंडर ₹912.50, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,031

बेंगलुरु : घरेलू सिलेंडर ₹915.50, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,161

हैदराबाद : घरेलू सिलेंडर ₹965, वाणिज्यिक सिलेंडर ₹2,320.50

Read Also | मात्र ₹5 में शेयर मार्केट में निवेश की करना चाहते हैं शुरुआत? इन स्टॉक्स पर नजरें बनाएं हुए हैं निवेशकों

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पश्चिम एशियाई युद्ध की परिस्थिति के बावजूद देशभर में LPG, पेट्रोल अथवा डीजल की कोई कमी नहीं है। ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में ईंधन की कालाबाजारी को रोकने के लिए करीब 4000 अभियान चलाए गए और 1000 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

कैसे करेंगे सिलेंडर की बुकिंग?

Indane Gas :

WhatsApp : 7588888824

Missed Call : 8454955555

App : Indian Oil One

Bharat Gas :

WhatsApp : 1800 22 4344

Missed Call : 7710955555

App : Hello BPCL

बता दें, आज शुक्रवार को देश के लगभग सभी शहरों में घरेलू व वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। उनमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि इसके बावजूद अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, वित्तीय राजधानी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु समेत देश के दूसरे शहरों में भी LPG की आपूर्ति और कीमत दोनों को ही नियंत्रण में रखा गया है।

Articles you may like: