🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वानखेड़े स्टेडियम में बड़ा सम्मान: रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड, सरदेसाई, एडुल्जी और सोलकर के नाम पर गेट समर्पित

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा फैसला: समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस रहे मौजूद

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 09, 2026 22:30 IST

मुंबईः मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार 9 अप्रैल को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने एक अहम निर्णय के तहत स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही स्टेडियम के कुछ गेट्स को भी दिग्गज खिलाड़ियों दिलीप सरदेसाई, डायना एडुल्जी और एकनाथ सोलकर के नाम समर्पित किया गया। यह फैसला फरवरी में हुई MCA एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया था।

इस पहल के तहत प्रेस बॉक्स के नीचे स्थित लेवल-1 स्टैंड को आधिकारिक रूप से रवि शास्त्री स्टैंड नाम दिया गया, जबकि गेट नंबर 3, 5 और 6 को क्रमशः दिलीप सरदेसाई, डायना एडुल्जी और एकनाथ सोलकर के नाम पर रखा गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक, एपेक्स काउंसिल के सदस्य और क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।


रवि शास्त्री ने इसे अपने जीवन का गर्वपूर्ण क्षण बताया

इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि शास्त्री ने इसे अपने जीवन का गर्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों की मेहनत लगती है और यह सम्मान उनके क्रिकेट जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया।

Articles you may like: