कोलकाता : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। कभी कीमत में बढ़ोत्तरी रही थी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि मार्च महीने में कुल मिलाकर दोनों कीमती धातुओं की कीमत अपने उच्च स्तर से नीचे आ गए थे।
लेकिन बुधवार को हालात में बदलाव देखने को मिला, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा हुई। इस खबर के बाद बाजार में तेजी लौट आई और सोना-चांदी के कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोलकाता के बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 3 हजार 650 रुपये बढ़ गई। वहीं 22 कैरेट गहनों वाले सोने का भाव 3 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऊपर चला गया। चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला और यह प्रति किलोग्राम 10 हजार 700 रुपये तक महंगी हो गई।
बूधवार 8 अप्रैल को कोलकाता के बाजार में सोने का भाव (टैक्स के बिना)
24 कैरेट शुद्ध सोना (बार) : 1 लाख 52 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना (खुदरा) : 1 लाख 52 लाख 900 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट हॉलमार्क गहना सोना : 1 लाख 45 लाख 300 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी (खुदरा) : 2 लाख 44 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम
(स्रोत: WBBMJA)
ध्यान देने वाली बात यह है कि बाजार में ग्राहकों को इन कीमतों पर सीधे खरीदारी नहीं मिलती। अंतिम कीमत में 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ-साथ ज्वेलरी बनाने का चार्ज भी जुड़ता है, जो अलग-अलग दुकानों में भिन्न हो सकता है।