वाराणसीः बीएचयू के चाणक्य छात्रवास में रह रहे बीए एलएलबी छात्र प्रशांत राज की शिकायत पर एसआई मनोज कुमार निवासी कानपुर, मोहित कुमार और प्रशांत कुमार बीए एलएलबी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और गाली- गलौज सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला ?
आरोप है कि आरोपी चाणक्य छात्रवास में धोखे से घुस गए और प्रशांत व उनके दोस्त हर्ष के ऊपर हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पूरी घटना छात्रवास में लगे सिसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
मामले में पुलिस ने बताया कि हर्ष और प्रशांत कुमार दोनों छात्रवास के कमरा नंबर 72 में रहते हैं और रूम पार्टनर हैं। आपस में दोनों में कई दिनों से विवाद था। उसी दौरान प्रशांत ने अपने भाई एसआई मनोज कुमार को बुलाया और दोनों में गाली गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। दरोगा कानपुर के कलेक्टर गंज थाने में तैनात है।