🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम! अचानक क्यों पुतिन ने की घोषणा? कितने दिनों की शांति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कितने दिनों के युद्ध विराम की घोषणा की है? और अचानक क्यों इस युद्ध विराम की घोषणा की गयी है? युद्ध विराम की इस घोषणा के बाद यू

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 11:34 IST

एक तरफ ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में युद्ध विराम की घोषणा से दुनिया के कई देशों ने चैन की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर अब रूस-यूक्रेन के बीच पिछले कई सालों से चल रहे युद्ध में भी युद्ध विराम (Ceasefire) की घोषणा की गयी है। हालांकि यह युद्ध विराम स्थायी नहीं है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कितने दिनों के युद्ध विराम की घोषणा की है? और अचानक क्यों इस युद्ध विराम की घोषणा की गयी है? युद्ध विराम की इस घोषणा के बाद यूक्रेन की क्या प्रतिक्रिया रही है?

अचानक क्यों हुई युद्ध विराम की घोषणा?

सबसे पहले आपको बता दें, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में 2 दिनों के अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की है। पुतिन ने गुरुवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर (Orthodox easter) के मौके पर यूक्रेन के साथ 2 दिनों के युद्ध विराम का ऐलान किया है। इन 2 दिनों के दौरान रूस यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेगा। क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसे उम्मीद है कि यूक्रेन भी इसका पालन करेगा।

Read Also | ईरान ने होर्मूज जलडमरूमध्य को किया बंद, कहा - 'युद्ध विराम' की शर्तों का उल्लंघन, क्या फिर बढ़ेगी तेल की कीमतें?

News18 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर 11 अप्रैल की शाम को 4 बजे से 12 अप्रैल को दिन खत्म होने तक युद्ध विराम रहेगा। रूस ने यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर 32 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है।

बता दें, ईस्टर ईसाइयों का एक बड़ा त्योहार है जो रविवार को मनाया जाएगा। जूलियन कैलेंडर के मुताबिक रूस और यूक्रेन में ईस्टर 12 अप्रैल को मनाया जाएगा।

यूक्रेन की प्रतिक्रिया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध विराम के बयान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की (Vladimir Zelensky) ने कहा कि कीव बार-बार ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर युद्धविराम का प्रस्ताव रख रहा था। उसी के अनुसार वह कार्रवाई भी करेगा। हमने इस साल ईस्टर के दौरान युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था और उसके आधार पर ही हम काम करेंगे।

लोगों को एक ऐसा ईस्टर चाहिए जिसमें कोई खतरा न हो और शांति बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के पास भी यह मौका है कि वह ईस्टर के बाद हमलों पर वापस न लौटे और इस शांति को बरकरार रखें।

Articles you may like: