🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में ब्लू स्टार ने पेश की यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स की नई रेंज

कोलकाता के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लू स्टार लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बी त्यागराजन ने कहा कि आने वाले समय में भारत में करीब 15 करोड़ परिवार एयर कंडीशनर खरीदने में सक्षम होंगे

By राखी मल्लिक

Apr 10, 2026 19:11 IST

नई दिल्ली : देश की प्रमुख कूलिंग सॉल्यूशन कंपनी Blue Star Limited ने नए ऊर्जा दक्षता मानकों के साथ 2026 के लिए नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे भारत के रेजिडेंशियल और कमर्शियल कूलिंग सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी।

इस पोर्टफोलियो में 125 मॉडल के रूम एयर कंडीशनर शामिल हैं, जिनमें एक फ्लैगशिप प्रीमियम रेंज भी शामिल है, जो ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और इस्तेमाल के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सभी मॉडल 1 जनवरी 2026 से लागू हुए नए ऊर्जा दक्षता मानकों का पालन करते हैं, जिन्हें ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) ने निर्धारित किया है।

इस विस्तारित रेंज को ऊर्जा-कुशल और उच्च प्रदर्शन वाले कूलिंग समाधानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। भारत का रूम एसी उद्योग लगातार संरचनात्मक वृद्धि देख रहा है, जिसे बढ़ती आय, तेज शहरीकरण और जलवायु की बढ़ती तीव्रता का समर्थन मिल रहा है।

अनुमान है कि यह श्रेणी वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 14 मिलियन यूनिट से बढ़कर 30 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है। इसकी वजह कम पहुंच वाले मार्केट में पहली बार मजबूती से अपनाया जाना और कंपनी की इस व्यापक रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एयर कंडीशनर शामिल हैं, जो विभिन्न कीमतों और ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करते हैं।

इस रेंज की एक प्रमुख खासियत ‘Iconia’ नाम की प्रीमियम श्रृंखला है, जो आकर्षक मिडनाइट सिल्वर फिनिश में उपलब्ध है और खास तौर पर प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

कंपनी ने कई फ्लैगशिप मॉडल भी पेश किए हैं, जिनमें ‘सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी’, ‘हेवी-ड्यूटी एसी’, ‘हॉट एंड कोल्ड एसी’ और ‘एंटी-वायरस टेक्नोलॉजी वाले एसी’ शामिल हैं। ब्लू स्टार के ‘सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी’ में विशेष डायनेमिक ड्राइव टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिससे उच्च वायु प्रवाह के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता और अनुकूलित कूलिंग मिलती है।

‘हेवी-ड्यूटी एसी’ रेंज को बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ तैयार किया गया है और यह 56C तक की अत्यधिक गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग और आराम प्रदान करती है। इनमें 55 फीट तक की मजबूत एयर थ्रो क्षमता है। ये एसी 43C तापमान पर भी अपनी पूरी कूलिंग क्षमता बनाए रखते हैं, जिससे अत्यधिक गर्म परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होता है।

कंपनी के ‘हॉट एंड कोल्ड एसी’ अलग-अलग जलवायु परिस्थितियों में पूरे वर्ष आरामदायक तापमान बनाए रखने के लिए तैयार किए गए हैं। ब्लू स्टार ऐसे विशेष मॉडल भी पेश करता है जो -15C तक के तापमान में काम कर सकते हैं, जो श्रीनगर जैसे अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल -5C तक के तापमान वाले इलाकों में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं। ।

ये यूनिट एयर प्यूरीफिकेशन मोड में भी काम कर सकती हैं, जिससे खास तौर पर सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। करीब 50 मॉडल स्मार्ट Wi-Fi वाले हैं, जिनमें AI-आधारित अनुकूलित कूलिंग, कस्टमाइज्ड स्लीप मोड, वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी और ऊर्जा प्रबंधन जैसे फीचर उपलब्ध हैं।

मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का विस्तार रूम एयर कंडीशनर व्यवसाय की वृद्धि को समर्थन देने के लिए ब्लू स्टार ने अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 मिलियन यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 1.8 मिलियन यूनिट तक किया जा सकता है ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लू स्टार लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बी त्यागराजन ने कहा कि भारत में कूलिंग की मांग एक अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसके पीछे अनुकूल जनसांख्यिकीय स्थिति और खपत के तरीकों में आ रहे बदलाव प्रमुख कारण हैं। आने वाले समय में भारत में करीब 15 करोड़ परिवार ऐसे होंगे जो एयर कंडीशनर खरीदने में सक्षम होंगे।

इससे स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में विस्तार की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। पहली बार एसी अपनाने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या और रेफ्रिजरेशन जरूरतों में हो रहे बदलाव जैसे बड़े रुझानों को ध्यान में रखकर हमने अपनी उत्पाद रणनीति तैयार की है। और नई उत्पाद श्रृंखला इस बढ़ती मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Articles you may like: