कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। कुछ ऐसी मधुर आवाज थी आशा ताई यानी आशा भोसले की। आज वह हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की।
आनंद भोसले ने बताया कि आज सुबह (12 अप्रैल 2026) को आशा भोसले का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार (13 अप्रैल 2026) को लोअर परेल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
दिग्गज गायिका आशा भोसले यादें ही अब हमारे बीच बची हुई हैं। हर तरह के जॉनर, गज़ल से लेकर डांस नंबर के गानों तक को आशा भोसले ने अपनी सुरिली आवाज से सजाया है। पुराने गानों से लेकर नए जमाने के भी कई गाने आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं। खास बात यह है कि आशा भोसले के गानों का रिमेक नहीं मिलेनियल और जेन ज़ी आशा ताई के OG गानों को ही सुनना आज भी पसंद करती है।
एक नजर डाल लेते हैं आशा भोसले के कुछ सदाबहार गानों पर :
चुरा लिया है तुमने जो दिल को : फिल्म यादों की बारात
पिया तू अब तो आजा : फिल्म कारवां
इन आंखों की मस्ती के : फिल्म उमरांव जान
आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा : फिल्म तीसरी मंजिल
कजरा मोहब्बत वाला : फिल्म किस्मत
दम मारो दम : फिल्म हरे रामा हरे कृष्ण
आओ हुजूर तुमको : फिल्म किस्मत
आइए मेहरबां : फिल्म हावड़ा ब्रिज
चौदहवीं का चांद : फिल्म चौदहवीं का चांद
कोयल सी तेरी बोली : फिल्म बेटा
इसके अलावा फिल्म दिल तो पागल है का ले गयी-ले गयी, लगान का राधा कैसे न जलें, DDLJ का जरा सा झूम लूं मैं...इन्हें कोई कैसे भूल सकता है। आशा भोसले की गानों की लिस्ट अगर बनाने बैठे तो शायद लिखते-लिखते कलम की स्याही खत्म हो जाएगी लेकिन आम लोगों के मन में बसी में उनकी सुरीली आवाज और उनके फेवरेट गानों की लिस्ट कभी खत्म नहीं हो पाएगी।