🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'4 मई को लगेगा 440 वोल्ट का झटका', अभिषेक बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

भाजपा के केंद्रीय नेताओं को प्रवासी कहकर अभिषेक बनर्जी ने कटाक्ष किया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 12, 2026 15:41 IST

अंग्रेजों के शासनकाल के साथ केंद्र की भाजपा सरकार की तुलना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी ने तीखा हमला बोला। रविवार को मुर्शिदाबाद, बीरभूम और पूर्व बर्धमान में प्रचार का वीडियो शेयर कर अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि आगामी 4 मई को आपलोगों को 440 वोल्ड का झटका लगने वाला है। तैयार रहिए।

भाजपा के केंद्रीय नेताओं को प्रवासी कहकर उन्होंने कटाक्ष किया। चुनाव के समय मोदी-शाह से लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आकर बंगाल के विभिन्न जिलों में सभा करते हैं।

Read Also | Deleted वोटरों को अभिषेक बनर्जी का बड़ा आश्वासन, हुमायूं कबीर पर किया पलटवार

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के जमींदार के आदेश पर बंगाल कभी नहीं चलेगा। आप संभवतः हमें छोटा करके देखते हैं लेकिन हम बंगाली आत्मसम्मान से भरे हुए हैं। हम सिर झुकाना स्वीकार नहीं करते हैं। किसी भी स्वेच्छाचारी शक्ति के सामने अपने घुटने टेक कर नहीं बैठते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में आर्थिक मदद न करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल के प्रमुख नेता ने कटाक्ष किया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई परियोजनाओं का आवंटन रोक कर रखा जाता है। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के प्रति आप लोगों के प्रत्येक अपमान, लांछना, प्रत्येक शोषण और प्रत्येक उत्पीड़न का पूरा जवाब आम जनता देगी। बंगाल में आपलोगों की 'लोकतांत्रिक शवयात्रा' शुरू हो चुकी है।

हालांकि भाजपा के घोषणापत्र को जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि जैसे ही राज्य में भाजपा की सरकार का गठन होगा, सभी केंद्रीय परियोजनाएं यहां शुरू हो जाएंगी। वहीं अभिषेक बनर्जी कटाक्ष करते हुए कहा कि रेजिनल्ड डायर और जॉर्ज कर्जन ही आधुनिक अवतार में दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से बंगाल पर शासन करने की कोशिश कर रहे हैं।

Articles you may like: