🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर खौफनाक हमला: 3 लोगों पर धारदार हथियार से वार, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

दिनदहाड़े हुई वारदात, पुलिस की चेतावनी नहीं मानने गोली मारकर किया ढेर

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 12, 2026 14:58 IST

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना में 44 वर्षीय व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के 3 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी क्योंकि वह हथियार छोड़ने के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

बिना उकसावे के हमला

रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त ने खुद को “लूसिफर” बताते हुए 3 बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाया। ईसाई परंपरा में लूसिफर को अक्सर फरिश्ते से जोड़ा जाता है। इस हमले में 85 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर गहरा जख्म हुआ, 65 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर कट लगा जबकि 70 वर्षीय महिला के कंधे पर वार किया गया। घटना सुबह करीब 9:50 बजे स्टेशन के 4, 5 और 6 सबवे प्लेटफॉर्म पर हुई।

पुलिस ने दी चेतावनी, नहीं माना अभियुक्त

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के अनुसार जब 2 जासूसों ने 44 वर्षीय अभियुक्त एंथनी ग्रिफिन से हथियार छोड़ने को कहा। उसने कम से कम 20 बार दिए गए आदेशों की अनदेखी की। पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की भी कोशिश की और उसे मदद देने की बात कही लेकिन वह हथियार लहराते हुए उनकी ओर बढ़ता रहा।

पुलिस की कार्रवाई में अभियुक्त की मौत

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अभियुक्त को गोली मार दी। बाद में उसकी मौत हो गई।

घायलों की हालत स्थिर

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आगे की हिंसा को रोका जा सका। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जांच और बॉडी कैमरा फुटेज जारी होगा

मेयर ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है और नियमों के अनुसार पुलिसकर्मियों द्वारा गोली चलाने से जुड़े हर मामले की तरह बॉडी-वॉर्न कैमरा फुटेज भी जारी किया जाएगा।

मार्च में भी सामने आया था सुरक्षा मामला

इससे पहले मार्च में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने ग्रेसी मेंशन के बाहर हुए एक कथित बम हमले के प्रयास के मामले में 2 संदिग्धों की पहचान की थी। यह स्थान मेयर जोहरान ममदानी का आधिकारिक निवास है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि प्रदर्शन के दौरान फेंका गया उपकरण एक इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण था। इस मामले में गिरफ्तार 2 लोगों की पहचान कर ली गई है और पुलिस विभाग, संघीय जांच एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त आतंकवाद निरोधक कार्यबल के तहत जांच कर रहा है।

Articles you may like: