आखिरकार सीएसके को आईपीएल 2026 में पहली जीत मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके ने 23 रन से हरा दिया। इस मैच में संजू सैमसन ने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली जिसके दम पर सीएसके 212 रन बनाने में सफल रही। बाद में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी। बता दें कि सीएसके की जीत में संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया। दरअसल, संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों, (दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा CSK के लिए एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बललेबाज भी बनने में सफल रहे हैं। संजू ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी का बतौर विकेटकीपर सीएसके की ओर से 84 रन की पारी खेली थी। यानी संजू सीएसके की ओर से आईपीएल में शतक लागने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
साथ ही यह चौथी बार है जब सैमसन ने किसी आईपीएल सीजन का पहला शतक बनाया है, इससे पहले सैमसन 2017, 2019, 2021 में ऐसा कारनामा कर चुके हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने, इस सूची में अब रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।
रोहित शर्मा की बराबरी
संजू अब आईपीएल इतिहास में ओपनर और नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम पर शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. संजू से पहले ऐसा कारनामा रोहित शर्मा ने भी किया है।
सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
दिल्ली के खिलाफ 52 गेंद पर जमाया गया शतक संजू का आईपीएल में लगाया गया सबसे तेज शतक है। इससे पहले संजू ने 54 गेंद पर शतक आईपीएल में ठोका था। जो उन्होंने साल 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका था।
प्वाइंट्स टेबल में खुला खाता
सीएसके के लिए यह जीत प्वाइंट्स टेबल में दो पॉइंट्स से कहीं ज़्यादा था। यह इस बात की याद दिलाता है कि जब उनका कोई अहम खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उनकी बैटिंग लाइनअप क्या कमाल कर सकती है, सैमसन के लिए, यह सीजन की शुरुआत में उठे सवालों का एकदम सही जवाब था।