🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश! बिहार के युवक ने CIA को किया ई-मेल, गिरफ्तार

आरोप है कि इसके लिए उक्त युवक ने अमेरिकी जासूसी संस्थान CIA से भी मदद मांगी थी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 12, 2026 11:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कोशिश का आरोप बिहार के एक युवक के खिलाफ लगाया गया है। इतना ही नहीं, आरोप है कि इसके लिए उक्त युवक ने अमेरिकी जासूसी संस्थान CIA से भी मदद मांगी थी। गत गुरुवार की रात को बक्सर से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल, एक लैपटॉप और कई डिजिटल जानकारियां भी बरामद की गयी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम अमल कुमार तिवारी है। वह बक्सर के सिमरी का रहने वाला बताया जाता है। पिछले महीने उसने अपने घर से CIA को एक ई-मेल भेजा था।

Read Also | नीतीश कुमार के राज्यसभा की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने किया खास ट्वीट, कही ये बात

इस ई-मेल में उसने दावा किया कि अगर उसे मोटी रकम दी गयी तो वह नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कहां सेंध लगायी जा सकती है, इसका पता लगाकर बता सकता है। जांच में पता चला कि अमल अक्सर डार्क वेब का इस्तेमाल किया करता है। इसके लिए वह वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करता है।

हालांकि इसके बावजूद वह बच नहीं पाया और पुलिस की नजरों में आ गया। इसके बाद ही बक्सर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान अमल कुमार तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी उसका नाम कई विवादों में जुड़ा था।

वर्ष 2022 में कोलकाता एयरपोर्ट का वेबसाइट हैक कर धमकी देने के मामले में भी वह शामिल रहा है। फिलहाल उससे केंद्रीय जासूसी विभाग और बिहार पुलिस साथ संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। प्रधानमंत्री की हत्या की योजना में अमल के साथ और कौन-कौन शामिल है? इसकी जांच की जा रही है। अमल की गिरफ्तारी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है।

Articles you may like: