🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सतारा में सह्याद्री एक्सप्रेस में बड़ी लूट: सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन रोकी, यात्रियों से मोबाइल और गहने छीने

आधी रात को यात्रियों से कीमती सामान लूटकर फरार हुए अभियुक्त

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 12, 2026 12:10 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोल्हापुर-मुंबई साह्याद्री एक्सप्रेस में लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार बदमाशों के एक गिरोह ने सिग्नल सिस्टम में छेड़छाड़ कर ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों के कीमती सामान लूट लिए।

यह घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास कराड तालुका के शेनोली स्टेशन के पास, सतारा-सांगली सीमा के नजदीक हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने सिग्नल में खराबी पैदा कर ट्रेन को रोक दिया।

इसके बाद वे ट्रेन में चढ़ गए और यात्रियों से मोबाइल फोन, सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मिराज रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Articles you may like: