🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गर्मी के कहर के लिए रहिए तैयार! राजस्थान में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज होने के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। आगामी दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है।

By लखन भारती

Apr 12, 2026 11:58 IST

गर्मी के कहर के लिए रहिए तैयार! राजस्थान में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज होने के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। आगामी दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है।

जयपुरः राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन 4 दिनों में अधिकतम तापमान में तीन 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास मध्य स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD जयपुर केंद्र के मुताबिक पछुआ हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर प्रभावी है। 15 अप्रैल से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा हुई। श्रीगंगानगर तहसील में 0 दशमलव 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई। कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी आई। कोटा में अधिकतम तापमान 39 दशमलव 6 डिग्री रहा जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11 दशमलव 8 डिग्री दर्ज किया गया। 11 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और कोटा में 39 दशमलव 6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़ में 37 दशमलव 2 डिग्री तक पारा रहा। फतेहपुर में सबसे कम तापमान 11 दशमलव 8 डिग्री रहा। अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह भी जारी की है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखें। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है लेकिन सतर्कता बरतना उचित रहेगा।

Articles you may like: