आईपीएल 2026 में आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर संडे का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगभग हारी हुई बाजी जीतकर आई है। ऋषभ पंत की टीम तीन मैचों में दो मुकाबले जीती है। वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस तीन मैचों में एक मैच जीती है। दोनों टीमें इस मैच में जीत की भरपूर कोशिश करेंगी। ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं।
हेड टू हेड में कौन आगे ?
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो यहां भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। गुजरात ने लखनऊ को अब तक चार मैच में हराया है, तो वहीं लखनऊ भी गुजरात को 3 मुकाबलों में शिकस्त दे चुकी है। आज ऋषभ पंत की टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पिछले एक साल में काफी बेहतर हुई है। अब यहां रन बनने लगे हैं। दिन का मैच है। ऐसे में पिच के धीमे होने की भी उम्मीद है। इस सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसके बाद समीर रिजवी की शानदार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। हालांकि, दिल्ली का भी टॉप ऑर्डर ढेर हो गया था। लखनऊ में आज दोपहर का मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है।
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी चेज करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे। हालांकि, मुकाबला 50-50 का है। टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का फैसला ले सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन हैं- मिचेल मार्श। एडेन मार्करम। ऋषभ पंत विकेटकीपर/कप्तान। आयुष बदोनी। निकोलस पूरन। अब्दुल समद। मुकुल चौधरी। मणिमरन सिद्धार्थ। आवेश खान। मोहम्मद शमी और दिग्वेश सिंह राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन होंगे- शुभमन गिल (कप्तान)। साई सुदर्शन। जोस बटलर विकेटकीपर। वाशिंगटन सुंदर। ग्लेन फिलिप्स। शाहरुख खान। राहुल तेवतिया। राशिद खान। कगिसो रबाडा। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।