आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा कमाल किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, 15 साल के इस बल्लेबाज ने आऱसीबी के खिलाफ मैच में केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगए। वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया। अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव आईपीएल के इतिहास में पहले 11 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने अपने आईपीएल करियर में 11 पारियों के बाद कुल 42 छक्के अबतक लगा चुके हैं जो किसी भी बल्लेबाज से काफी ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर जेक फ्रेज़र-मैकगर्क हैं जिन्होंने 11 पारियों के बाद केवल 30 छक्के लगाए थे। यानी वैभव इस मामले में अपने से नीचे बल्लेबाज से 12 छक्के दूर हैं जो यह बताया है कि यह बल्लेबाज दुनिया का कितना खतरनाक बल्लेबाज है।
11 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज़्यादा छक्के
42: वैभव सूर्यवंशी
30: जेक फ्रेज़र-मैकगर्क
26: शॉन मार्श
24: नीतीश राणा
23: क्रिस लिन
23: ग्लेन मैक्सवेल
वैभव सूर्यवंशी - IPL में 300+ के स्ट्राइक रेट से एक से ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
वैभव ने जब से आईपीएल में कदम रखा है तब से कुछ न कुछ धमाका कर रहे हैं। अपने आईपीएल करियर में वैभव उन गेंदबाजों पर बरस रहे हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर एक मुकाम हासिल कर चुके हैं। वैभव ने काफी बेहतरीन तरीका अपनाया है, अपनी बैटिंग से चयनकर्ताओं को अपनी काबिलियत दिखाने का।
वैभव सूर्यवंशी अपने अब तक के IPL करियर में
IPL की पहली गेंद-छक्का
बुमराह की पहली गेंद-छक्का
भुवनेश्वर की पहली गेंद-चौका
हेज़लवुड की पहली 4 गेंदें-चौका, चौका, चौका, छक्का
शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद-छक्का
राजस्थान की शानदार जीत
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली। वैभव को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।