🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत कोई धर्मशाला नहीं हमारी धरती है, जिसने कब्जा किया है उन्हें जेल भेजा जाएगा : गरजे अमित शाह

ममता बनर्जी पर तीखा वार करते हुए अमित शाह ने कहा कि तृणमूल के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की सुरक्षा, युवकों को रोजगार कुछ भी नहीं मिल रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 15:39 IST

शनिवार को बांकुड़ा के ओंदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चुनाव में जीतकर भाजपा बंगाल में सरकार का गठन करने के बाद 'सिंडिकेटराज को उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी'। अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी पर तीखा वार करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की सुरक्षा, युवकों को रोजगार कुछ भी नहीं मिल रहा है।

अमित शाह ने गरजते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। हीरक रानी को टाटा बाई-बाई कहने का समय आ गया है। इसके साथ ही घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि घुसपैठिए ही युवाओं की नौकरी खा जा रहे हैं, गरीबों का भत्ता खा रहे हैं। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। एक भी घुसपैठिया को नहीं छोड़ा जाएगा। भारत कोई धर्मशाला नहीं, हमारी धरती है। जिन लोगों ने इस धरती पर कब्जा किया है, कानून के मुताबिक उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Read Also | चुनावी सभा से ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, नामांकन पत्र रद्द करने के लिए रचा गया था 'षड्यंत्र'

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार महिलाओं की गरिमा की रक्षा नहीं कर पायी है। आरजी कर, संदेशखाली इसका सबूत है। ममता बनर्जी ने कहा कि शाम 7 बजे के बाद महिलाओं का बाहर निकलना ठीक नहीं है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। रोजगार नहीं है, इसलिए युवा बंगाल छोड़कर भाग रहे हैं।

आलू किसानों की दुर्दशा के बारे में बात करते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के अहंकार की वजह से ही बंगाल से आलू झारखंड और ओडिशा नहीं जाता है। किसानों को न्यूनतम प्राप्ति भी नहीं हो पाती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल का आलू पूरे भारत में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पर भरोसा न करके बंगाल में ही आलू का बीज उत्पादित किया जाएगा। विष्णुपुर में विशेष परियोजना बनायी जाएगी।

Read Also | अमित शाह की बड़ी घोषणा, बंगाल में सरकार गठन के 6 महीनों के अंदर ही लागू होगी UCC

अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी है। वे सभी तृणमूल की हिंसा का शिकार बने हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर वे अत्याचार करते हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद उनका हिसाब होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय पैरामिलीट्री फोर्स का इंतजाम किया है।

ममता के गुंडे चुनाव में बाधा न पहुंचा सकें, हम इसे सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से UCC का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में UCC जरूर लागू होगा। हिंदु, मुस्लिम, सिख - सभी के लिए कानून एक होगा। किसी को भी चार शादियां करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Articles you may like: