🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

KKR की खराब हालत पर ललित मोदी बोले- हर हाल में गौतम गंभीर को वापस लाओ

कप्तानी और टीम मैनेजमेंट पर सवाल, KKR को वापसी के लिए चाहिए मजबूत रणनीति।

By रजनीश प्रसाद

Apr 11, 2026 14:56 IST

कोलकाता : आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं जिनमें से तीन में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। तीन बार की चैंपियन टीम इस समय संघर्ष करती नजर आ रही है।

टीम की सबसे बड़ी कमजोरी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी और डेथ ओवरों की गेंदबाजी बन गई है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं जिसमें अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह चर्चा में हैं।

इस मुश्किल दौर में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने टीम को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि KKR को फिर से पटरी पर लाने के लिए किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि गौतम गंभीर को वापस लाना सबसे जरूरी है।

ललित मोदी का मानना है कि KKR जब-जब सफल हुई ह तब-तब गौतम गंभीर टीम के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर टीम को दो बार खिताब दिलाया और 2024 में मेंटर की भूमिका में भी टीम को मजबूती दी थी। इसलिए उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को हर हाल में गंभीर को वापस लाना चाहिए।

उन्होंने यहां तक सुझाव दिया कि जरूरत पड़े तो गंभीर को टीम में हिस्सेदारी (स्टेक) दी जाए या उनके साथ लंबी अवधि का करार किया जाए। मोदी ने कहा कि गंभीर को टीम का ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट बनाया जाना चाहिए और उन्हें पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करने दिया जाना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों की नीलामी और टीम से जुड़े बड़े फैसले टीम मालिकों की बजाय गंभीर को लेने देना चाहिए। उनका साफ मानना है कि टीम को सफल बनाने के लिए अनुभवी क्रिकेट दिमाग को जिम्मेदारी देना बेहद जरूरी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि KKR मैनेजमेंट इस सलाह को कितना गंभीरता से लेता है और आगे क्या कदम उठाता है।

Articles you may like: