🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पति लाता था लड़कियां, पत्नी करती ग्राहकों का इंतजाम, 18 झोपड़ियों में सालों से चल रहा था देह व्यापार

राजस्थान में 18 टीन शेड की झोपड़ियों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसपी संदीप सिंह की टीम ने छापेमारी कर 6 नाबालिगों और 2 युवतियों को मुक्त कराया गया।

By लखन भारती

Apr 11, 2026 12:01 IST

जयपुरः मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में 18 टीन शेड की झोपड़ियों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसपी संदीप सिंह की टीम ने छापेमारी कर 6 नाबालिगों और 2 युवतियों को मुक्त कराया।

सिंहेश्वर थाना से सटे नहर किनारे बांसबाड़ी में एक दो नहीं, बल्कि 18 टीन शेड का झोपड़ी बनाकर देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। अव्वल तो यह कि वर्षों से चल रहे इस धंधे की भनक पुलिस को नहीं लगी थी।

किसी अंजान व्यक्ति की सूचना पर एसपी संदीप सिंह के द्वारा गठित पुलिस टीम ने जब छापेमारी की तो एक साथ 6 नाबालिग और दो युवतियां मुक्त कराई गईं।

मुक्त कराई गईं नाबालिग लड़कियों में से एक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी की निवासी है। बाकी खगड़िया, अररिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर की हैं।

पुलिस के समक्ष नाबालिग लड़कियों ने जो आपबीती सुनाई है, वह दर्दनाक है। किसी ने गुस्से में घर छोड़ा और गलत ट्रेन में बैठने की वजह से दलाल के हाथ में पड़ गई तो किसी को प्रेमी ने धोखे से दलदल में धकेल दिया।

देह व्यापार के दलदल में बुरी तरह फंस चुकी ये लड़कियां लोकलाज के भय से वापस घर नहीं जाना चाहती है, लेकिन इस दलदल से निकलने के लिए परेशान हैं।

पत्नी लाती थी ग्राहक

पुलिस की पूछताछ में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार जिस बांसबाड़ी में टीन शेड की 18 झोपड़ियां बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था, वह जमीन गौरीपुर निवासी भूमि मनोज पासवान और कटैया निवासी अजय कुमार की देखरेख में है।

इस धंधे का एक हिस्सा इन दोनों को भी मिलता है। मनोज पासवान और अजय कुमार का जमीन का किराया के साथ-साथ कमीशन का भी राशि फिक्स थी।

देह व्यापार संचालन गौरीपुर निवासी अजय भगत और रंजीत उर्फ मु. राजू के द्वारा संचालित किया जाता है। अजय भगत की पत्नी ग्राहक लाकर देती थी और ग्राहकों से रुपये भी वसूलती थी।

रात में घर पर रखता, दिन में कराता था धंधा

पीड़ित नाबालिग और युवतियों को रात में अजय भगत और रंजीत उर्फ मु. राजू अपने घर पर रखता था। दिन में बांसबाड़ी वाले स्थान पर लाकर देह व्यापार कराता था।

फिलहाल पुलिस जमीन वाले और देह व्यापार का संचालन करने वाले उक्त चारों आरोपितों की तलाश में जुटी है। चारों के खिलाफ बजाप्ता FIR भी किया गया है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुसार पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई महिलाएं और मुक्त कराई गई नाबालिग और युवतियों ने उक्त चारों की जानकारी दी है। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Articles you may like: