🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आंसू पोछते आए नजर

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आखिरी बार आशा भोसले ने पब्लिक अपीयरेंस दिया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

By लखन भारती

Apr 13, 2026 17:02 IST

अपने समय की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक, आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर इस बात की घोषणा की। उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जा रहा है, जिससे पहले सेलेब्स और उनके चाहने वालों को दिग्गज गायिका के दर्शन करने का आखिरी मौका दिया गया। इसी बीच सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी। वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। वहीं फैंस भी वीडियो को देखने के बाद इमोशनल हो गए हैं।

5 मार्च 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सान्या चंडोक की शादी में आखिरी बार आशा भोसले ने पब्लिक अपीयरेंस दिया था। वह वाइट साड़ी में कपल को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। वहीं पैपराजी के सामने दिग्गज सिंगर ने हाथ जोड़े थे।

आशा भोसले के बारे में

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले को अपने पूरे करियर के दौरान अपने कई उल्लेखनीय गानों के लिए अनगिनत पुरस्कार मिले। गायिका को वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया। वहीं अब तक उन्होंने 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। जबकि बहन और सिंगर लता मंगेशकर के साथ वह 92 से 93 गाने गा चुकी हैं।

Articles you may like: