🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : हिरण के घर में दो पत्नियां हैं, सोहम की एक ही है....अभिषेक बनर्जी का तीखा निशाना

चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने हिरण चट्टोपाध्याय की दूसरी शादी का मुद्दा उछाला।

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

Apr 13, 2026 20:34 IST

हाल ही में भाजपा नेता हिरण चट्टोपाध्याय ने अपने जीवन का दूसरा अध्याय शुरू किया था। उनकी दूसरी शादी को लेकर काफी विवाद भी पैदा हो गया था। आरोप लगाया गया था कि पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही उन्होंने दूसरी शादी की है।

सोमवार को नदिया के करीमपुर में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी हिरण चट्टोपाध्याय की दूसरी शादी का मुद्दा उछाला।

अभिषेक बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका कोई आदर्श नहीं होता है वे भाजपा में शामिल होते हैं। अभिषेक बनर्जी ने करीमपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोहम मेरा पुराना सहकर्मी है। वर्ष 2014 में जब मैं तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तब वह मेरी राज्य कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट था। वह और हिरण था। हिरण ने अब शादी की है। घर में दो पत्नियां हैं। लेकिन सोहम के घर में एक ही पत्नी है। जिनमें आदर्श होता है वे तृणमूल में रहते हैं। जिनमें आदर्श नहीं होता है वे भाजपा में होते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि शराबी, चोर, धोखेबाज, गंजेरी, बेइमानों के लिए आराम की जगह भाजपा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कोई भी सम्मानित व्यक्ति भाजपा में रह ही नहीं सकता है। इसलिए तृणमूल प्रत्याशी को उन्होंने वोट देने का आवेदन किया। हालांकि अभिषेक बनर्जी के बयान पर हिरण चट्टोपाध्याय की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Articles you may like: