चुनाव से पहले अगर कानून-व्यवस्था के संबंध में सीधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए चुनाव आयोग ने नई टोल-फ्री नंबर को जारी किया है। इसके साथ ही ई-मेल भी जारी किया गया है जहां जनता कानून-व्यवस्था आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं।
किस नंबर पर दर्ज करवाएंगे शिकायत?
आम जनता अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-345-0008 नंबर पर कॉल कर सकती है। इसके साथ ही ई-मेल : wbfreeandfairpolls@gmail.com पर लिखकर भी अपनी शिकायतें दर्ज करवायी जा सकती है। बताया जाता है कि यह नंबर व ई-मेल 4 मई तक सक्रिय रहेगा। कोई भी आम जनता इस नंबर अथवा ई-मेल पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग आगे की कार्रवाई करेगा।
बता दें, राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लक्ष्य से ही चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 2 सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम से जाएंट स्क्रीन की मदद से निगरानी आदि करने की व्यवस्था भी की गयी है। ऐसे समय में आम जनता द्वारा शिकायतें दर्ज करवाने के लिए टोल-फ्री नंबर और ई-मेल भी चुनाव आयोग ने जारी किया है। बताया जाता है कि इस नंबर पर राज्य के किसी भी हिस्से से फोन कर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। शिकायत की सत्यता की जांच कर चुनाव आयोग आवश्यक कार्रवाई करेगा।