विधानसभा चुनाव से महज 10 दिनों पहले चुनाव आयोग ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन में तबादले किए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी नए निर्देशों के मुताबिक 4 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, साथ में यह भी कहा गया है कि ये चारों पुलिस अधिकारी चुनाव से संबंधित किसी भी काम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
जिन 4 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें शामिल हैं -
कुचबिहार के पुलिस इंसपेक्टर तपन पाल। इन्हें सिलीगुड़ी में इंस्पेक्टर के पद पर भेजा गया है। जंगीपुर के इंस्पेक्टर संदीप चट्टोपाध्याय को विधाननगर का इंस्पेक्टर बनाया गया है। बैरकपुर कमिश्नरेट के इंस्पेक्टर स्वपन गोस्वामी को सीआईडी में स्थानांतरित किया गया है। बैरकपुर कमिश्नरेट के एक अन्य इंस्पेक्टर देवाशीष नाग को चंदननगर में इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है।
Read Also | DIG CID समेत कोलकाता, विधाननगर, हावड़ा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों का आयोग ने किया तबादला
इससे पहले गत शनिवार को ही सीआईडी समेत पुलिस व जासूसी विभाग के कई वरिष्ठ पदों पर तबादले की विज्ञप्ति चुनाव आयोग ने जारी की थी। उस समय कोलकाता, हावड़ा, विधाननगर के कई महत्वपूर्ण अधिकारियों का तबादला किया गया था।