🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिहार के 24वें CM सम्राट चौधरी : रिवॉल्वर-राइफल समेत करोड़ों की दौलत के हैं मालिक!

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसके साथ ही उनकी पसंदीदा चीजों की लिस्ट में लग्जरी गाड़ियां भी खास स्थान रखती है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 15, 2026 11:50 IST

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं सम्राट चौधरी। बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह विभाग की जिम्मेदारी भी वह संभालने वाले हैं। क्या आप जानते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री कितने अमीर हैं? सिर्फ दौलत ही नहीं बल्कि रिवॉल्वर और राइफल जैसे हथियारों का लाइसेंस भी उनके पास मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसके साथ ही उनकी पसंदीदा चीजों की लिस्ट में लग्जरी गाड़ियां भी खास स्थान रखती है।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

NBT की मीडिया रिपोर्ट में 15 दिसंबर 2025 को जारी सम्राट चौधरी के ही घोषणा पत्र के हवाले से बताया गया है कि उनके पास 1 लाख 35 हजार रुपया नगद मौजूद है। वहीं उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास ₹35,000 नगद मौजूद है। बात अगर बैंक में जमा रुपयों की करें तो मुख्यमंत्री के दो बैंक अकाउंट में कुल मिलाकर 17.45 लाख रुपए जमा होने की जानकारी मिली है। वहीं उनकी पत्नी के एक बैंक अकाउंट में 7 लाख रुपए की राशि जमा है।

Read Also | नीतीश कुमार ने छोड़ी बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी, कब-कब कितने दिनों का रहा कार्यकाल?

निवेश भी करते हैं सम्राट चौधरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सम्राट चौधरी म्यूचुअल फंड और बीमा में निवेश भी किया करते हैं। उन्होंने कई फंड्स में कुल मिलाकर 31.83 लाख रुपया का निवेश किया है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर ₹18.45 लाख की 'सुकन्या योजना' और कई एलआईसी पॉलिसियों में निवेश किया गया है। इसके अलावा उनके बेटे प्रणय प्रियम चौधरी के नाम पर ₹25 लाख की एक निजी बैंक की पॉलिसी भी है।

Social Media

करोड़ों की संपत्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर कुल ₹4,91,50,000 की गैर-कृषि भूमि है। इसके साथ ही उनकी पत्नी कुमारी ममता के नाम पर पटना के गोला रोड पर स्थित 'रेखा एन्क्लेव' में एक अपार्टमेंट भी है जिसे वर्ष 2012 में ₹29 लाख में खरीदा गया था। हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी दोनों के पास ही 200-200 ग्राम सोना है। इसके साथ ही उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम चांदी भी है।

लग्जरी गाड़ियों और हथियार के हैं शौकीन

सम्राट चौधरी हथियारों के शौकीन हैं। बताया जाता है कि उनके पास एक NP बोर राइफल है जिसकी कीमत करीब ₹4 लाख है। इसके अलावा एक रिवॉल्वर भी सम्राट चौधरी के पास मौजूद है जिसकी कीमत ₹2 लाख बतायी जाती है। यह रिवॉल्वर सम्राट चौधरी को उनके पिता शकुनी चौधरी ने उपहार में दिया था। सम्राट चौधरी के पास एक बोलेरो नियो SUV है जो 2023 की मॉडल है। इसकी आनुमानिक कीमत ₹7 लाख बतायी जाती है।

Articles you may like: