🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

केरलम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 2.65 करोड़ रुपये बरामद, 2 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पेरिंगथुर निवासी अजलम के और पुलियानंबम निवासी ओ पी साबिथ के रूप में हुई है

By श्वेता सिंह

Apr 15, 2026 08:55 IST

कन्नूरः कन्नूर में केरलम पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से ₹2.65 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पेरिंगथुर निवासी अजलम के और पुलियानंबम निवासी ओ पी साबिथ के रूप में हुई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई टाउन थाना प्रभारी के नेतृत्व में की। पुलिस को यह सूचना थलशेरी के सहायक पुलिस अधीक्षक से मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी की।

तड़के करीब 3:40 बजे पुलिस ने कर्नाटक से आ रही कन्नूर पंजीकृत एक कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान कार में ड्राइवर सीट और पीछे की सीट के बीच एक विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खांचे में नकदी छिपी हुई मिली।

नकदी में ₹500 और ₹200 के नोटों की कई गड्डियां शामिल थीं। पुलिस ने तुरंत दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो छोटे संगठित अपराध से संबंधित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

Articles you may like: