🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, कल लेंगे शपथ

सम्राट चौधरी को मिलाकर भाजपा के अब देश के 16 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, ओडिशा तक पूर्वी भारत के राज्य शामिल हैं।

By लखन भारती

Apr 14, 2026 22:06 IST

नई दिल्ली: बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के तौर पर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वो कल वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी को मिलाकर अब देश के 16 राज्यों में भाजपा का सीएम है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा का मुख्यमंत्री है। जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से लेकर पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात में भी बीजेपी का सीएम है।

बीजेपी मुख्यमंत्रियों की सूची

सम्राट चौधरी (बिहार): 15 अप्रैल 2026

युमनम खेमचंद सिंह (मणिपुर): 4 फरवरी 2026

रेखा गुप्ता (दिल्ली) : 20 फरवरी 2025

देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) : 5 दिसंबर 2024

नायब सिंह सैनी (हरियाणा) : 17 अक्टूबर 2024

पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) : 13 जून 2024

मोहन चरण माझी (ओडिशा) : 12 जून 2024

भजनलाल शर्मा (राजस्थान) : 15 दिसंबर 2023

मोहन यादव (मध्य प्रदेश) : 13 दिसंबर 2023

विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) : 13 दिसंबर 2023

डॉ. माणिक साहा (त्रिपुरा): 8 मार्च 2023

भूपेंद्र पटेल (गुजरात) : 12 दिसंबर 2022

योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) : 25 मार्च 2022

प्रमोद सावंत (गोवा) : 28 मार्च 2022

पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड): 23 मार्च 2022

हिमंत बिस्वा सरमा (असम) : 10 मई 2021

मोदी युग का असर

नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा (2014), असम (2016), महाराष्ट्र (2014), मणिपुर (2017), ओडिशा में 2024 और अब बिहार में 2026 में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मोदी लहर में ही पहली बार 2017 में भाजपा अपने बलबूते सत्ता में आई। सम्राट चौधरी इस लिस्ट में नया नाम है।

NDA का कितने राज्यों में मुख्यमंत्री

पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी और सिक्किम में बीजेपी के गठबंधन वाले सहयोगी दलों का मुख्यमंत्री है। इस फेहरिस्त में आंध्र प्रदेश भी शामिल है, जिसके मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी टीडीपी केंद्र सरकार में भी बीजेपी की अहम सहयोगी है।

कहां विपक्षी दलों का मुख्यमंत्री

देश में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की सूची में जम्मू-कश्मीर में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, कर्नाटक पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अभी विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री हैं। दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में विपक्षी सीएम हैं। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है।

Articles you may like: