🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जल रहा है उत्तर प्रदेश, योगी बाबू बंगाल में बड़ी-बड़ी करते हैं, बुलडोजर वाले बयान पर भड़कीं ममता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों चौथी जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमलों का जवाब दिया है।

By लखन भारती

Apr 14, 2026 21:39 IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चुनाव प्रचार के बीच तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तगड़ा पलटवार किया है। पिंगला में मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले बयान का जवाब दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि आजकल उत्तर प्रदेश जल रहा है। योगी बाबू यहां आकर भाषण देते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और कहते हैं कि बंगाल में बुलडोजर चलते रहेंगे। गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के तहत पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

बंगाल में बेवजह नहीं चलते हैं बुलडोजर

ममता बनर्जी ने का कि बंगाल में बुलडोजर नहीं चलते, बंगाली सलाम करते हैं, प्रणाम कहते हैं, जय हिंद कहते हैं, वंदे मातरम कहते हैं। यहां से जब लड़के-लड़कियां BJP के राज्य में जाते हैं, तो उन्हें मार दिया जाता है। उन पर अत्याचार किया जाता है। जब वे बंगाली बोलते हैं, तो उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है। उनका बदला लोकतंत्र के बक्से में होगा। इसी महीने डिलिमिटेशन बिल लाया जा रहा है। यह आपको टुकड़ों में बांट देगा।

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा था ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के बांकुड़ा के सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया था। उन्होंने रैलियों में ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखे प्रहार किए थे। योगी ने कहा था कि बंगाल में उर्दू नहीं, बल्कि बांग्ला भाषा ही बोली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें उर्दू बोलनी है, वे वहां चले जाएं जहां उर्दू बोली जाती है। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब कठमुल्लापन नहीं चलने दिया जाएगा। योगी ने बंगाल को प्रेरणा की भूमि बताते हुए भगवान राम, देवी काली और 'वंदे मातरम' के अपमान को लेकर सरकार को घेरा।

Articles you may like: