🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अगले साल रिलीज होगी आलिया-रणबीर-विकी की तिकड़ी वाली 'लव एंड वॉर', जानिए कब

ऐसा पहली बार होने वाला है जब बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह तिकड़ी धमाल मचाने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 19:30 IST

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं Ralia यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। इसके साथ ही अपनी शानदार एक्टिंग का तड़का लगाने के लिए दिखेंगे विकी कौशल। फिल्म 'लव एंड वॉर' में यह तिकड़ी नजर आने वाली है।

फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं जिन्होंने हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया है। ऐसा पहली बार होने वाला है जब बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह तिकड़ी धमाल मचाने वाली है।

बताया जाता है कि यह संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है।

फिल्म के मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल की जनवरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

ऐसा दूसरी बार होगा जब रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करेंगे। इससे पहले रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में फिल्म 'सांवरिया' से साल 2007 में बड़े पर्दे पर कदम रखा था। वहीं साल 2022 में आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी शानदार एक्टिंग का प्रदर्शन कर चुकी है। भंसाली के साथ विकी कौशल की यह पहली फिल्म है।

जनवरी 2024 में इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गयी थी।

Articles you may like: