🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भवानीपुर में ममता बनर्जी के प्रत्याशी पद के प्रस्तावक के घर पर आयकर का छापा

ममता बनर्जी ने जिस दिन भवानीपुर सीट से अपना नामांकन सर्वे बिल्डिंग में भरा था उस दिन उनके साथ मिराज भी मौजूद थे।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 17:14 IST

विधानसभा चुनाव में भवानीपुर केंद्र से खड़ी हैं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक के घर पर आयकर विभाग (IT) के अधिकारियों ने आज छापा मारा। शुक्रवार की सुबह ममता बनर्जी के प्रस्तावक और भवानीपुर एडुकेशन सोसायटी के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य मिराज शाह के घर पर आयकर के अधिकारी पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 11 घंटे से अधिक समय से आयकर के अधिकारी मिराज शाह के एल्गिन रोड स्थित घर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

ममता बनर्जी ने जिस दिन भवानीपुर सीट से अपना नामांकन सर्वे बिल्डिंग में भरा था उस दिन उनके साथ मिराज भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिर्फ मिराज के घर पर ही नहीं बल्कि कोलकाता में कई अन्य जगहों पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इनमें तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार का घर भी शामिल है।

Read Also | सुबह-सुबह देवाशीष कुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी, तृणमूल ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

कुचबिहार की सभा से ममता बनर्जी ने इस बात को लेकर तीखा हमला भी बोला। बता दें, शुक्रवार की अहले सुबह रासबिहारी से तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार के मनोहर पुकुर रोड स्थित घर पर पहले आयकर के अधिकारियों ने छापेमारी की। कुछ देर बाद ही आयकर अधिकारियों की एक टीम देवाशीष कुमार के चुनावी ऑफिस भी पहुंची।

आरोप है कि उनके ऑफिस का ताला तोड़कर वहां आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रवेश किया। दावा किया जा रहा है कि ऑफिस में बालीगंज केंद्र से तृणमूल प्रत्याशी शोभनदेव चट्टोपाध्याय के कुछ दस्तावेज भी मौजूद थे। इस बात को लेकर स्थानीय तृणमूल समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। बताया जाता है कि दक्षिण कोलकाता में तृणमूल नेता कुमार साहा के घर पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा।

Articles you may like: