🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने वाली हैं TCS कांड की अभियुक्त निदा खान! अपनी गर्भावस्था को बनाया हथियार

निदा खान इस समय गर्भवती हैं और जेल अथवा पुलिस हिरासत में रहना, उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए वह अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने की तैयारियां कर रही हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 11:20 IST

TCS के नासिक ऑफिस में धर्मांतरण कांड की मास्टरमाइंड होने का आरोप HR मैनेजर निदा खान (Nida Khan) पर लगाया गया है। आरोप है कि वह लगातार टीम लिडर पर इस बात को छिपाने का दबाव भी बना रही थी। लेकिन जैसे ही ऑफिस में पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू की वह फरार हो गयी। आरोप है कि घटना के सामने आने के बाद से निदा खान फरार ही हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब निदा खान अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने वाली हैं। वजह?

बताया जाता है कि निदा खान इस वक्त गर्भवती हैं और अपनी गर्भावस्था को ही हथियार बनाकर वह जमानत के लिए आवेदन करने की योजना बना रही हैं। निदा खान की शादी पिछले साल हुई थी। शादी से पहले ही उन्होंने नासिक में TCS के बीपीओ में अपने तबादले के लिए आवेदन किया था। शादी के बाद वह मुंबई चली गयी और इधर उनके तबादले का आवेदन भी मंजूर कर लिया गया।

शादी के बाद वह सीधे नासिक वाले ऑफिस में ही ज्वाइन की। बताया जाता है कि वह इस समय गर्भवती हैं और जेल अथवा पुलिस हिरासत में रहना, उनके लिए संभव नहीं है। यह वजह बताते हुए वह अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने की तैयारियां कर रही हैं।

हालांकि सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारियों की मानें तो सरकारी वकील उनके अग्रिम जमानत के आवेदन का विरोध कर सकते हैं। उनका कहना है कि निदा सिर्फ धर्मांतरण के मामले में शामिल एक आरोपी नहीं बल्कि वहीं मुख्य आरोपी हैं।

इसके साथ उसके सभी क्रियाकलापों को छिपाने का दबाव अपने सहकर्मियों पर दबाव भी डालने का आरोप है। हालांकि एक दावा यह भी किया जा रहा है कि निदा खान HR मैनेजर नहीं थी। वह सिर्फ एक टेलीकॉलर के तौर पर काम कर रही थी लेकिन धर्मांतरण रैकेट के साथ उनके संबंधों को लेकर जांच अधिकारियों को कोई संदेह नहीं है।

बता दें, TCS के बीपीओ में काम करने वाली कई महिला कर्मचारियों ने सालों साल चल रहे धर्मांतरण रैकेट, महिलाओं के यौन उत्पीड़न और यौन शोषण आदि की शिकायतें पुलिस के पास दर्ज करवायी जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया। भेष बदलकर कुछ महिला पुलिस अधिकारी TCS के बीपीओ में पहुंची। वहां मुख्य आरोपियों में से एक को महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करते देख उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस मामले में नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि 7 पुरुष कर्मी ऑफिस में एक साथ मिलकर यह रैकेट चला रहे थे। मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों को ही निशाना बनाया जाता था। इस मामले में अभी तक 9 FIR दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने दानिश शेख, तौसिफ अत्तर, राजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसर और शाहरुख शेख को गिरफ्तार किया है लेकिन निदा खान अभी भी फरार बतायी जा रही हैं। उनको ढूंढ निकालने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Articles you may like: