🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दुनिया की पहली एयरलाइंस जिसमें होगी Sleeping Pods की सुविधा, कब से बुकिंग शुरू? कितना किराया?

एयरलाइंस कंपनी के हवाले से बताया गया है कि लंबी दूरी की उड़ान में इकोनॉमी व प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए यह खास सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 01:31 IST

हवाई यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदलने के लिए एयर न्यूज़िलैंड (Air New Zealand) ने बड़ा कदम उठाया है। अब एयरलाइंस कंपनी ने अपने Economy Skynest में ट्रेन की तरह ही बंक बेड (Bunk Bed) अथवा स्लिपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) की सुविधा मुहैया करवाने की योजना बनायी है। मीडिया रिपोर्ट में एयरलाइंस कंपनी के हवाले से बताया गया है कि लंबी दूरी की उड़ान में इकोनॉमी व प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए यह खास सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।

TOI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने से ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। कब से? Bunk Bed में कौन-कौन सी विशेष सुविधाएं मिलेगी और इन सुविधाओं को पाने के लिए एक यात्री को कितनी जेब ढीली करनी पड़ेगी?

Read Also | बुक व्हीलर का आखिरी दिन : मुंबई-सेंट्रल डिविजन के सभी स्टेशनों पर हो रहे हैं बंद, सिर्फ...

Sleeping Pods में मिलेगी कौन सी विशेष सुविधाएं?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Skynest में 6 स्लिपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) मौजूद होंगे। इन्हें बुक करने के लिए यात्रियों को अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है। बताया जाता है कि इन स्लिपिंग पॉड्स में वह सुविधाएं भी मिलेंगी जो परंपरागत इकोनॉमी सीट्स में उपलब्ध नहीं होती है। इसमें यात्री बीच आकाश में पूरी तरह से सोकर उड़ान के दौरान एक अच्छी नींद भी ले सकता है।

Boeing 787-9 ड्रिमलाइनर में बनाए गए इन स्लिपिंग पॉड्स की बुकिंग 18 मई 2026 से शुरू होने वाली है। नवंबर 2026 तक के लिए पॉड्स की बुकिंग की जा सकती है।

X

क्या-क्या रहेगा खास?

प्रत्येक स्लिपिंग पॉड की लंबाई करीब 6.6 फीट होगी और चौड़ाई करीब 64 सेमी। प्रत्येक यात्री को धुला हुआ बेड शीट, साफ तकिया और कंबल मुहैया करवाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को एक खास किट भी दी जाएगी जिसमें आई मास्क, मोजो और स्कीन केयर के सामान रहेंगे। निजता का ध्यान रखते हुए पर्दों की सुविधा भी रहेगी। सोने में कोई असुविधा न हो इसलिए अलग से लाइट्स, वेंटिंलेशन, USB चार्जिंग पोर्ट, सीट बेल्ट और इयर प्लग दिए जाएंगे।

कितना होगा खर्च?

इन स्लिपिंग पॉड्स की बुकिंग के लिए प्रत्येक यात्री को भारतीय मुद्रा में करीब ₹28,001 अतिरिक्त खर्च करना होगा। एक यात्री 4 घंटों के लिए बंक बेड की बुकिंग कर सकता है।

प्रत्येक यात्री को फ्लाइट में सिर्फ एक सेशन के लिए स्लिपिंग पॉड बुक करने की अनुमति होगी। शुरुआत में प्रत्येक यात्रा में सिर्फ 2 सेशन की बुकिंग ही ली जाएगी यानी एक फ्लाइ में कुल 12 यात्री स्लिपिंग पॉड की बुकिंग अधिकतम 4-4 घंटे के लिए कर सकेंगे। हालांकि स्लिपिंग पॉड के कुछ नियम भी होंगे जिनका पालन करना अनिवार्य है।

  1. स्लिपिंग पॉड में कुछ भी खाने की अनुमति नहीं होगी।
  2. स्लिपिंग पॉड को दो यात्री शेयर नहीं कर सकेंगे।
  3. यात्री स्लिपिंग पॉड में नींद से सो सकते हैं।

Articles you may like: