🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा ब्रिज के पास लगी आग, मौके पर दमकल की 7 इंजन

अग्निकांड के कारण स्ट्रैंड रोड अवरुद्ध हो गया और ऑफिस से घर वापस लौट रहे आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 00:24 IST

हावड़ा ब्रिज के पास फूल मंडी की एक दुकान में आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर दमकल की 7 इंजन ने पहुंचकर काफी कोशिशों के बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस वजह से इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गयी। अग्निकांड के कारण स्ट्रैंड रोड अवरुद्ध हो गया और ऑफिस से घर वापस लौट रहे आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की रात को लगभग 8.55 बजे की बतायी जाती है जब हावड़ा ब्रिज के पास मौजूद फूल मंडी की एक दुकान में आग गयी। पूजन सामग्री की इस दुकान से आग तुरंत पास ही मौजूद गोदाम तक फैल गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल के एक इंजन को भेज दिया गया। हालांकि बाद में एक-एक कर करीब 6 इंजन को और भेजना पड़ा। पूरा इलाका काले धुएं से ढंक गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को करीब 9.40 बजे आग को नियंत्रित किया जा सका।

Read Also | नवान्न के पास फ्लाईओवर पर गिरा ट्रैफिक सिग्नल का पोल

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन दुकान में सामानों को अगलगी की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि नुकसान कितना हुआ है इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह से काफी देर तर हावड़ा ब्रिज के पास वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गयी थी। व्यस्त समय में स्ट्रैंड रोड पर भी बड़ी संख्या में लोग फंस गए थे। हावड़ा स्टेशन की ओर जाने वाली गाड़ियां लाइन से हावड़ा ब्रिज के ठीक सामने ही खड़ी हो गयी थी। इस वजह से दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर पहुंचने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग नियंत्रित होने के बाद से धीरे-धीरे यातायात को सामान्य बनाने की कोशिशें की जा रही है।

Articles you may like: