कोलकाताः आभा सर्जी प्राइवेट लिमिटेड प्रजनन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मरीज़-केंद्रित देखभाल और प्रजनन संबंधी उपचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रही है। यह संगठन भरोसेमंद भागीदार बनने के दृष्टिकोण के साथ महिला के जीवन के हर चरण में उन्नत प्रजनन स्वास्थ्य सेवा और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का नेतृत्व डॉ. बानी मित्रा करती हैं जो कंपनी की निदेशक हैं। उनके पास पूर्वी भारत में प्रजनन और स्त्री रोग के इलाज के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ही संगठन के मूल सिद्धांतों को आकार दिया है, जिनमें नैदानिक (डायग्नॉस्टिक) उत्कृष्टता, व्यक्तिगत ध्यान और व्यक्तियों व जोड़ों को माता-पिता बनने में मदद करने के प्रति समर्पण शामिल है।
नैदानिक देखभाल से परे, यह प्रतिबद्धता 'अन्यतमा – अन्य नारीर गोल्पो' पुरस्कार जैसी पहलों के माध्यम से भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाती है।
यह साझेदारी ऐसे समय हुई है, जब जनांकिकीय बदलाव पूरे राज्य में फर्टिलिटी देखभाल की प्राथमिकताओं को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं। 2025 की एक रिपोर्ट में उद्धृत 'सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट 2023' के अनुसार, पश्चिम बंगाल की कुल प्रजनन दर 2013 के 1.7 के स्तर से घटकर 2023 में 1.3 रह गई है, जो इसके 2.1 के प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) स्तर से काफी नीचे है। इस पैमाने पर राज्य अब देश में सबसे निचले पायदान पर है; साथ ही, इसने राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम शहरी कुल प्रजनन दर और दूसरी सबसे कम ग्रामीण कुल प्रजनन दर भी दर्ज की है। इस पृष्ठभूमि में, सुलभ, समय पर और व्यवस्थित प्रजनन देखभाल की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
आभा सर्जी सेंटर की क्षेत्रीय विरासत और नैदानिक उत्कृष्टता को इंदिरा आईवीएफ के विस्तार, प्रौद्योगिकी क्षमता और व्यापक नेटवर्क के साथ मिलाने से पूर्वी भारत में प्रजनन देखभाल की आपूर्ति बढ़ाने का अवसर पैदा हो रहा है। इस साझेदारी का उद्देश्य है, साझा ताकत बढ़ाना, पहुंच का विस्तार और नैदानिक मानकों में एकरूपता बनाए रखते हुए समग्र मरीज़ को बेहतर अनुभव प्रदान करना।
इंदिरा आईवीएफ के मुख्य कार्यकारी और पूर्णकालिक निदेशक, डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने इस भागीदारी के बारे में कहा, “यह भागीदारी प्रजनन से जुड़ी समस्याओं के इलाज की उपलब्धता बढ़ाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही, हम क्लिनिकल गुणवत्ता और मरीज़ों के परिणाम पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। आभा सर्जी सेंटर की प्रवर्तक, सुरभि मित्रा ने कहा, “आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में, हमने हमेशा मरीज़ों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक और प्यार से प्रजनन संबंधी इलाज प्रदान करने पर ध्यान दिया है, जो हमारी क्लिनिकल विशेषज्ञता और सालों से बने भरोसे पर आधारित है।