फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी। ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी युद्ध विराम के बाद यह पहला मौका था जब फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत के प्रधानमंत्री को कॉल आया था।
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच होर्मूज की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही मुख्य मुद्दा रहा है।
पीएम मोदी का पोस्ट
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया के हालातों पर बात की और होर्मूज जलडमरूमध्य में तुरंत सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही को बहार करने की जरूरत पर सहमति जतायी। पीएम मोदी के मुताबिक तनावपूर्ण क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए दोनों साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।
Received a phone call from my dear friend President Emmanuel Macron. We discussed the situation in West Asia and agreed on the need to urgently restore safety and freedom of navigation in the Strait of Hormuz.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2026
We will continue our close cooperation to advance peace and stability…
बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति मैक्रों की फोन पर गत 19 मार्च को भी बात हुई थी। उस समय दोनों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जतायी थी।
गत 14 अप्रैल 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बात हुई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ही दी थी। पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा था कि विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को लेकर बातचीत हुई। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मूज जलडमरूमध्य को खुला रखने व इसकी सुरक्षा पर अधिक जोर दिया है।