🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जनगणना 2027 के तहत शुरू हो चुका है 'स्व-गणना', ऑनलाइन पोर्टल पर खुद दें 33 सवालों के जवाब

पहले चरण के तहत जनगणना के लिए बनाए गए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारियां खुद दर्ज करवा सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 12:01 IST

देश में जनगणना 2027 की शुरुआत हो चुकी है। उससे पहले देश के अलग-अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना के पहले चरण के तहत 'स्व-गणना' की शुरुआत हो चुकी है अथवा होने वाली है। पहले चरण के तहत राज्यों के निवासी जनगणना के लिए बनाए गए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारियां खुद दर्ज करवा सकते हैं।

कैसे भाग लें स्व-गणना में?

स्व-गणना में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं और अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नाम का चयन करें। अब कैप्चा भरे और Proceed पर क्लिक करें। इसके बाद नागरिकों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें परिवार, सदस्यों और घर के नागरिक के संबंध में जानकारी मांगी जाएगी। इसके अगले चरण में प्रगणक नागरिकों के घर जाकर उन जानकारियों के सत्यता की जांच करेंगे।

कब तक है स्व-गणना की आखिरी तारीख?

स्व-गणना की आखिरी तारीख अलग-अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग है। स्व-गणना के आधिकारिक पोर्टल पर 'स्व-गणना की अवधि' टैब पर क्लिक कर आप अपने राज्य की स्व-गणना की अवधि का पता लगा सकते हैं। बता दें, स्व-गणना पोर्टल पर राज्यवार दिखायी जा रही आखिरी तारीख को रात 12 बजे तक स्व-गणना के सवालों का जवाब दिया जा सकता है।

नोट : स्व-गणना का फॉर्म भरने के बाद Self Enumeration ID प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें। दूसरे चरण में जब प्रगणक जनगणना के लिए आपके घर आएंगे तब उन्हें यह ID उपलब्ध करवानी होगी।

स्व-गणना में देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब

  1. लाइन संख्या, भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या
  2. मकान का फर्श किससे बना है (पत्थर, टाइल्स, सीमेंट, मिट्टी)
  3. दीवार किससे बनी है (घास-फूस, मिट्टी, लकड़ी, पत्थर, ईंट, कंक्रीट)
  4. छत बनाने में किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है
  5. मकान या इमारत का इस्तेमाल किसके लिए किया जा रहा है (आवास, दुकान, कार्यालय, अस्पताल, पूजा स्थल, फैक्ट्री, खाली)
  6. मकान की स्थिति रहने योग्य है या नहीं
  7. मकान पूरी तरह से आवासीय उपयोग के लिए या आंशिक रूप से
  8. मकान में कितने परिवार रहते हैं
  9. परिवार के कुल लोगों की संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर कितने हैं
  12. अनुसूचित जाति या जनजाति में आते हैं या नहीं
  13. मकान के खुद मालिक हैं या किराए पर रहते हैं
  14. मकान में कितने कमरे हैं
  15. पेयजल का मुख्य स्रोत क्या है
  16. पानी की व्यवस्था घर में होती है या बाहर से लाना पड़ता है
  17. लाइट का मुख्य स्रोत क्या है
  18. शौचालय है या नहीं, है तो कितने
  19. शौचालय किस प्रकार का है
  20. गंदे पानी की निकासी की क्या व्यवस्था है
  21. रसोई घर है या नहीं, एलपीजी या पीएनजी गैस कनेक्शन है या नहीं
  22. खाना मुख्य रूप से किस ईंधन से पकाया जाता है
  23. रेडियो, ट्रांजिस्टर आदि उपकरण है या नहीं
  24. टीवी
  25. इंटरनेट की सुविधा
  26. लैपटॉप या कम्प्यूटर
  27. टेलीफोन, मोबाइल फोन
  28. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल है या नहीं
  29. कार, जीप, वैन की जानकारी
  30. अनाज कौन सा खाते हैं

Articles you may like: