🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ेगी : सबंग मामले में अभिषेक बनर्जी ने बोला हमला

घटना का विरोध जताते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस घटना में हमने शिकायत दर्ज करवायी है।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 16:46 IST

पश्चिम मिदनापुर के सबंग में चुनाव प्रचार के दौरान हरिजन पल्ली में एक महिला और एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने तीखा हमला बोला। घटना में आरोपी भाजपा कार्यकर्ता पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरे पास सबका नाम है। 4 तारीख के बाद इन सभी को उस महिला और उसकी दो साल की बच्ची से माफी मांगनी पड़ेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को सबंग विधानसभा इलाके में हरिजन पल्ली इलाके की एक गृहिणी साथी घड़ाई कुइला की बेटी ने गलती से भाजपा का एक पोस्टर फाड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि बच्ची के सामने ही महिला को धमकी की गयी और पीटा भी गया।

Read Also | सुबह-सुबह देवाशीष कुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी, तृणमूल ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

इस घटना में सबंग थाना में एक शिकायत दर्ज करवायी गयी थी। घटना का विरोध जताते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस घटना में हमने शिकायत दर्ज करवायी है। 8 आरोपियों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें जिला प्रशासन पर भरोसा है।

अभिषेक बनर्जी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि सीपीएम समर्थक असमाजिक तत्वों ने वर्तमान में अपनी जर्सी बदलकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इलाके की शांति को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में आरोपियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सभी आरोपियों का नाम रखा है। मैं भाजपा नेताओं से अनुरोध करुंगा कि अगर आप सोचते हैं कि कुद-फांदकर इलाके की शांति व्यवस्था को नष्ट कर सकते हैं तो 4 तारीख के बाद रवींद्र संगीत के साथ डीजे भी बजेगा।

गौरतलब है कि सबंग में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मानसरंजन भुइंया के समर्थन में तेमाथानी पल्लीश्री मैदान में सभा अभिषेक बनर्जी मौजूद थे। अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी अमल पांडा ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठी बात है। एक फर्जी वीडियो को वायरल कर तृणमूल लोगों को उलझाने की कोशिश कर रही है। चुनाव से पहले भाजपा के कुछ लोगों के नाम पर फर्जी मामला दायर कर तृणमूल वीडियो फैला रही है।

Articles you may like: