🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तृणमूल प्रत्याशी के घर पर छापा डलवा रही है एक बेशर्म, डरपोक पार्टी : ममता बनर्जी का तीखा हमला

ममता बनर्जी ने कहा, 'बेशर्म, बेहया एक राजनीतिक पार्टी। सामने से लड़ाई नहीं कर पाती है। कायर, डरपोक। अब यह सब कर रही है।'

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 15:16 IST

शुक्रवार की सुबह मेयर परिषद व तृणमूल कांग्रेस के रासबिहारी सीट से प्रत्याशी देवाशीष कुमार के घर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसी की सक्रियता को लेकर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

कुचबिहार के रासमेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा, 'बेशर्म, बेहया एक राजनीतिक पार्टी। सामने से लड़ाई नहीं कर पाती है। कायर, डरपोक। अब यह सब कर रही है।'

सिर्फ इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी करके सबका रुपया (प्रधानमंत्री ने) छीन लिया था। उन्होंने कहा था कि देश में काला धन वापस लाएंगे। पहले जबाव दिजीए कि क्या आप काला धन वापस ला सकें हैं? और आज काला धन का हुंडी लेकर पश्चिम बंगाल में बैठे हुए हैं।

Read Also | सुबह-सुबह देवाशीष कुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी, तृणमूल ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में छापेमारी कर रहे हैं। प्रत्याशियों को घर पर छापेमारी की जा रही है। तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी विमान में भी छापेमारी करने आ रहे हैं। मेरे सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को डरपोक-कायरों की पार्टी कहकर आम जनता से उन्हें वोट न देने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि आज (शुक्रवार) की सुबह रासबिहारी के तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार के घर पर अहले सुबह करीब 5.30 बजे आयकर के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे। घर के साथ-साथ उनके मनोहर पुकुर स्थित चुनावी ऑफिस में भी आयकर विभाग की एक टीम छापा मारने पहुंची।

तृणमूल का आरोप है कि वहां नियमों के खिलाफ जाकर दस्तावेजों की जांच की गयी। बताया जाता है कि देवाशीष कुमार के सिर्फ घर व चुनावी ऑफिस ही नहीं बल्कि उनके ससुराल में भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इसे अलावा दक्षिण कोलकाता के एक तृणमूल नेता के घर पर भी ED के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया।

इस मामले में तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि उनको पता है कि जनता के वोट से जीतने की क्षमता नहीं है। इसलिए सेंट्रल फोर्स, इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई, पूरी भारत सरकार, भाजपा के सभी राज्यों से आकर यहां बैठ गए हैं। फिर भी देख लीजिए अकेले लड़ रही हूं। लेकिन मैं अकेली नहीं हूं। मेरे साथ शत-प्रतिशत लोग हैं। ममता बनर्जी का दावा है कि मोदी सरकार कितने भी केंद्रीय संस्थाओं से हमला करवा ले लेकिन पार्टी माथा नहीं टेकेगी। उन्होंने कहा कि जो भी करना हो करें लेकिन हमारी फिर से सरकार बनने वाली है।

Articles you may like: