चुनाव प्रचार के लिए जाते समय जानबुझकर रोकने का बड़ा आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया है। उन्होंने खड़दह की चुनावी सभा को संबोधित करते समय यह आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि दमदम एयरपोर्ट के रनवे पर करीब 30 मिनट तक रोक कर रखा गया था। इस तक जानबुझकर मुझे देर करवायी गयी।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं काफी देर पहले ही निकल चुकी थी। घुमाते-घुमाते हेलीकॉप्टर को उतारा। इससे पहले हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को भी 40 मिनट तक रोक कर रखा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर भाजपा के लोग रहते हैं। अनुमति देने में देर करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी एक के बाद एक कई सभाएं हैं। इसलिए जानबुझकर उन्हें देर करवायी गयी।
Read Also | I-PAC के मुद्दे पर आखिरकार ममता बनर्जी ने दिया बयान, 'हम उन्हें नौकरी देंगे'
उन्होंने कहा कि सभा की अनुमति मिलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है। खासतौर पर खड़दह में सभा के लिए काफी मुश्किलों के बाद अनुमति दी गयी थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को गांजा के केस में फंसाकर गिरफ्तार करने की योजना बनायी जा रही है।
उन्होंने खड़दह की सभा से भाजपा के खिलाफ वोट लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जबर्दस्ती महाराष्ट्र में सत्ता हथियायी है। बिहार में भी बाहर से लोग ले जाकर चुनाव करवाने का आरोप उन्होंने लगाया।