🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शुभेंदु अधिकारी को चुनावी 'एजेंट' बताकर CEO पर अभिषेक बनर्जी का निशाना, नंदीग्राम में तय किया जीत का अंतर

अभिषेक बनर्जी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव से एक दिन पहले रात को यहां काफी कुछ होगा। रात को पहरा देना होगा।

By Moumita Bhattacharya

Apr 19, 2026 18:51 IST

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का चुनावी एजेंट मनोज अग्रवाल और अमित शाह का चुनावी एजेंट ज्ञानेश कुमार भी भाजपा को बंगाल में नहीं जीता सकेंगे। नंदीग्राम में मनोज कुमार अग्रवाल आपको नहीं जीता सकेंगे। रविवार को पूर्व मिदनापुर के नंदीग्राम में तृणमूल प्रत्याशी पवित्र कर के चुनावी सभा से अभिषेक बनर्जी ने कुछ इसी अंदाज में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी को चुनौती दी।

इस हाईवोल्टेज सभा के दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव से एक दिन पहले रात को यहां काफी कुछ होगा।

रात को पहरा देना होगा। हर मुहल्ले में पहरा देना होगा। आपको मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। माताएं-बहने विरोध का रास्ता चुन लें। तभी नंदीग्राम के लोग आने वाले दिनों में सिर ऊंचा करके जी सकेंगे। यहां तृणमूल प्रत्याशी को 25 हजार वोटों के अंतर से जिताना होगा।

Read Also | PM मोदी ने चुनावी सभा से किसे चेताया, '4 मई से पहले थाना में आत्मसमर्पण करें, वर्ना...'?

गौरतलब है कि गत 5 अप्रैल को चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल नंदीग्राम गए थे। उस समय उनके साथ भाजपा के एक नेता को भी देखा गया था जिसे लेकर विवाद भी पैदा हो गया था।

अभिषेक बनर्जी ने आज (रविवार) उसी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राज्य के CEO मनोजकुमार अग्रवाल भाजपा के कुछ गुंडों को लेकर घूम रहे थे। शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में प्रचार भी कर रहे थे। इतनी बुरी हालत है कि NIA, CBI से तृणमूल कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है।

पिछले साल के विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी प्रत्याशी ममता बनर्जी को चुनाव के समय रात के अंधेरे में लोडशेडिंग कर हराया गया था। मीडिया में घोषणा तक हो गयी थी कि वह चुनाव जीत चुकी हैं, वहीं केंद्रीय एजेंसी, केंद्रीय ताकतों के बल पर वोट में फर्जीवाड़ा किया गया था। नंदीग्राम के लोग पिछले 5 सालों से विकास से वंचित हैं।

अभिषेक बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी के जीतने के बाद हल्दी नदी पर नई ब्रिज का शिलान्यास तुरंत कर दिया जाएगा, जिसकी मांग पिछले लंबे समय से स्थानीय निवासी कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पवित्र (कर) जीतने के 50 दिनों के अंदर ब्रिज का शिलान्यास कर दिया जाएगा। हमारी सरकार करेगी। मैं आपलोगों से सिर्फ 50 दिनों का समय मांग रहा हूं।

Articles you may like: