राची:झारखंड के पलामू जिले में एक 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से 25 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान केदाल गांव के शंकर सिंह के रूप में हुई ।मनातु थाना प्रभारी विक्की कुमार का कहना है कि,शनिवार को एक सूचना के बाद छापेमारी की गई जिसमें आरोपी अफीम की खरीद-बिक्री में लिप्त था और अगले महीने वे अपने बेटे की शादी धूमधाम से मनाने की योजना बना रहा था। छापेमारी के दौरान उसके घर से कुल 5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।"पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में मादक पदार्थ एवं मानसिक रोगजनक पदार्थ जब्त कि गई है और (NDPS) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।