🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

I-PAC के मुद्दे पर आखिरकार ममता बनर्जी ने दिया बयान, 'हम उन्हें नौकरी देंगे'

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रत्येक मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा। हम छोड़ने वाले नहीं हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 19, 2026 17:11 IST

हुगली के तारकेश्वर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जैसे ही चुनाव पास आता है भाजपा ED, CBI, NIA जैसी केंद्रीय एजेंसियों को काम पर लगाना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि उनके (मुख्यमंत्री के) आयकर की देखभाल करने की जिम्मेदारी जो संभालते हैं, उनके घर पर भी ED का छापा पड़ा है।

इसके साथ ही उन्होंने रासबिहारी के तृणमूल प्रत्याशी और कोलकाता नगर निगम के मेयर पारिषद देवाशीष कुमार के घर पर भी हुई छापेमारी को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा। हम छोड़ने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही नाम लिए बगैर ही उन्होंने I-PAC का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मैं किसी को भी बेरोजगार नहीं होने दूंगी। सुबह अभिषेक (बनर्जी) के साथ बात करके आयी हूं।

Read Also | राज्य में काम बंद नहीं कर रहा है 'I-PAC', तृणमूल ने 'अफवाह' होने का किया दावा

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से I-PAC तृणमूल कांग्रेस की सलाहकार कंपनी के तौर पर काम कर रहा था। रविवार की सुबह कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बंगाल में I-PAC अपना काम बंद कर रहा है। हालांकि तृणमूल ने इसे फर्जी और अफवाह करार दिया है।

इसके बाद रविवार को दिन में तारकेश्वर में सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जो हमारी पार्टी का काम करते हैं, उन एजेंसियों से कहा है कि बंगाल छोड़कर चले जाए। क्यों? आपके पास तो 50 एजेंसियां हैं। हमारा सामर्थ्य नहीं है। हमारा बस एक ही है। उसे डराने पर वे हमारी पार्टी से जुड़ जाएंगे। हम उन्हें नौकरी देंगे। यह याद रखिएगा।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए जो व्यक्ति जिम्मेदार है उसके घर पर भी छापेमारी चल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसका मतलब क्या मेरी हत्या करना चाहते हैं? अगर मेरी हत्या कर बंगाल को प्राप्त कर सकें, तो वह भी कोशिश करके देख लीजिए। सीपीएम के जमाने में भी कई बार मेरी हत्या करने की कोशिशें की गयी थी। सीपीएम के सड़े हुए लोग ही अब भाजपा में है।

Read Also | भवानीपुर विधानसभा केंद्र में ममता बनर्जी का मेगा प्रचार अभियान, कब-कब?

महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 25 सितंबर 2023 को 450 वोट से पास हो चुके बिल को कितनी बार पास करवाना होगा? क्यों इतने दिनों तक यह आरक्षण लागू नहीं हुआ?

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद हार जाएंगे, यह जानकर 543 सीटों की जगह पर 800 से अधिक सीट बनाने की योजना बनायी थी। कल (शनिवार) को दूरदर्शन पर भाषण देकर उन्होंने झूठ बोला है। राज्य में चुनाव चल रहा है, आप कैसे अवैध तरीके से राजनैतिक अभियान चला रहे हैं? हम इसे धिक्कारते हैं। हम शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Articles you may like: