चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या पहले के मुकाबले घटा कर दी है। 294 सीटों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के बाद 87 केंद्रों पर मतगणना होगी।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा मतगणना केंद्र उत्तर 24 परगना में बनाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में कुल 90 मतगणना केंद्र बनाएं गए थे। वहीं 2021 के लोकसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 108 किया गया था। अब फिर से विधानसभा चुनाव 2026 में मतगणना केंद्रों की संख्या को घटा दिया गया है।
Read Also | बंगाल में सत्ता पलटेगीः भजनलाल शर्मा
किस जिले में होंगे कितने मतगणना केंद्र?
कोलकाता - 11 विधानसभा केंद्र के लिए 5 मतगणना केंद्र
उत्तर 24 परगना - 33 विधानसभा केंद्र के लिए 8 मतगणना केंद्र
दक्षिण 24 परगना - 31 विधानसभा केंद्र के लिए 12 मतगणना केंद्र
हावड़ा - 16 विधानसभा केंद्र के लिए 4 मतगणना केंद्र
हुगली - 18 विधानसभा केंद्र के लिए 6 मतगणना केंद्र
कुचबिहार - 9 विधानसभा केंद्र के लिए 5 मतगणना केंद्र
दार्जिलिंग - 5 विधानसभा केंद्र के लिए 3 मतगणना केंद्र
उत्तर दिनाजपुर - 09 विधानसभा केंद्र के लिए 2 मतगणना केंद्र
दक्षिण दिनाजपुर - 6 विधानसभा केंद्र के लिए 2 मतगणना केंद्र
अलीपुरदुआर - 5 विधानसभा केंद्र के लिए 1 मतगणना केंद्र
कालिम्पोंग - 1 विधानसभा केंद्र के लिए 1 मतगणना केंद्र
झारग्राम - 4 विधानसभा केंद्र के लिए 1 मतगणना केंद्र
पुरुलिया - 9 विधानसभा केंद्र के लिए 3 मतगणना केंद्र
पूर्व बर्धमान - 16 विधानसभा केंद्र के लिए 3 मतगणना केंद्र
पश्चिम बर्धमान - 9 विधानसभा केंद्र के लिए 2 मतगणना केंद्र
नदिया - 17 विधानसभा केंद्र के लिए 4 मतगणना केंद्र
मुर्शिदाबाद - 22 विधानसभा केंद्र के लिए 6 मतगणना केंद्र
मालदह - 12 विधानसभा केंद्र के लिए 2 मतगणना केंद्र
बीरभूम - 11 विधानसभा केंद्र के लिए 3 मतगणना केंद्र
बांकुड़ा - 12 विधानसभा केंद्र के लिए 3 मतगणना केंद्र
पूर्व मिदनापुर - 16 विधानसभा केंद्र के लिए 4 मतगणना केंद्र
पश्चिम मिदनापुर - 15 विधानसभा केंद्र के लिए 4 मतगणना केंद्र
Read Also | चुनाव के बीच सड़कों पर दिख रही ‘जम्मू-कश्मीर’ वाली खतरनाक गाड़ी! जानिए क्या है Marksman?
कहां-कहां होंगे मतगणना?
आनंदबाजार की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में बालीगंज सर्कुलर रोड में बाबा साहेब अम्बेडकर एडुकेशन विश्वविद्यालय, बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल, नेताजी इंडोर स्टेडियम, शेखावत मेमोरियल स्कूल, डायमंड हार्बर रोड में सेंट थॉमस स्कूल।
उत्तर 24 परगना जिला में बारासात कॉलेज, बारासात पियारीचरण सरकार हाई स्कूल, बसीरहाट हाई स्कूल, बसीरहाट पॉलीटेक्निक कॉलेज, विधाननगर कॉलेज, बनगांव दीनबंधु महाविद्यालय, पानीहाटी गुरुनानक कॉलेज परिसर, बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज।