पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप से लेकर केंद्रीय बलों की तैनाती, चुनाव आयोग के फैसले आदि के बारे में आपने खूब सुना होगा। लेकिन आज हम इन सबके बारे में नहीं बल्कि किसी ऐसी चीज के बारे में बात करने वाले हैं जो सीधे जम्मू-कश्मीर से राज्य में आयी है।
कोलकाता की सड़कों पर इसे घूमते देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं Marksman की। यह एक लाइट आर्मर्ड व्हीकल है जिसका निर्माण महिंद्रा ने किया है।
क्या है Marksman?
यह एक डिफेंस सिस्टम है जो भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की हुई है। इसे खासतौर पर अर्धसैनिक बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मुख्य रूप से CISF जैसे बल इसे अपनी फ्लीट में शामिल करते हैं ताकि गोलीबारी के दौरान जवानों की रक्षा, बम या ग्रेनेड अटैक से बचाव, खतरनाक जगहों पर तेजी से मूवमेंट और निगरानी में कोई समस्या न हो।
Read Also | तृणमूल प्रत्याशी के घर पर छापा डलवा रही है एक बेशर्म, डरपोक पार्टी : ममता बनर्जी का तीखा हमला
क्या है Marksman की खासियतें?
Marksman एक पूरी तरह से बुलेटप्रूफ गाड़ी है। इसकी NIJ Level III स्तर की सुरक्षा, 7.62 mm की गोली से सुरक्षा, बम ब्लास्ट और ग्रेनेड अटैक से बचाव, 360 डिग्री सुरक्षा कवच, चारों ओर से बुलेटप्रूफ बॉडी है। इसमें सुरक्षा की कई एडवांस तकनीक दी गयी है जिसमें GPS, रीयल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम, नाइट विजन कैमरा, इंटीरियर मॉनिटरिंग, 6 से 7 कमांडो के बैठने की जगह, अंदरूनी भाग में भी बुलेटप्रूफ शील्ड, एसी वेंटिलेशन, इमरजेंसी एग्जिट जैसी तकनीकें दी गयी है।
Read Also | 'हम प्यार करने वाले...' गाना सुनाकर निर्वाचन ऑफिस ने किससे बर्नोल-बोरोलीन तैयार रखने की हिदायत दी?
Marksman को बड़ी आसानी से गहरे पानी से ले जाया जा सकता है। इस वजह से यह छोटी नदियों को बहुत आसानी से पार कर लेती है। यह गाड़ी ऑफ रोड और कठिन रास्तों पर गश्ती के लिए बनायी गयी है। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्रों, कीचड़ और रेतीले रास्तों पर आसानी से चल सकती है।
ये गाड़ियां 800 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है। इस वजह से हथियार, उपकरण और सैनिकों को लेकर जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार CISF ने वर्ष 2009 में पहली बार Marksman को अपनी फ्लीट में शामिल किया था।