🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली के सीआर पार्क में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, आरोपी हिरासत में

सीआर पार्क दोहरा हत्याकांड: रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, रिश्तेदार घायल।

By शिखा सिंह

Apr 18, 2026 15:33 IST

नई दिल्ली : दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार इस वारदात में 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय बेटे करण सूद की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई परिवार के ही सदस्य राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे साकेत स्थित एक निजी अस्पताल से मिली थी जहां सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट से तीन लोगों को परिजन लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश सूद और उनके बेटे करण को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल को घायल अवस्था में भर्ती किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश और पहले से चले आ रहे विवादों का नतीजा है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान आसद के रूप में हुई है जो उसी तारा अपार्टमेंट का निवासी है। आरोप है कि उसने धारदार हथियार से हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

घटनास्थल पर क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने पहुंचकर गहन जांच की और सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

पुलिस ने इस मामले में सीआर पार्क थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट को अब तक दक्षिण दिल्ली की सुरक्षित गेटेड कॉलोनियों में गिना जाता था जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई सांसद लंबे समय तक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की दोहरी हत्या राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Articles you may like: