🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में सत्ता पलटेगीः भजनलाल शर्मा

उनकी सरकार पहली बार राजस्थान में प्रवासी राजस्थानियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाई है।

By लखन भारती

Apr 18, 2026 16:50 IST

कोलकाताः 23 और 29 अप्रैल को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का तापमान हाई है। बंगाल की सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य लेकर बीजेपी के नेताओं का बंगाल दौरा तेज हो गया। इन्हीं नेताओं में शामिल हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। शनिवार को बालीगंज के एक सभागार में आयोजित राजस्थान प्रवासी सम्मेलन में उपस्थित हुए भजनलाल शर्मा ने दावा कि इस बार बंगाल की सत्ता में परिवर्तन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में बंगाल आ चुके हैं लेकिन इस बार उन्हें बंगाल में परिवर्तन की लहर दिखाई पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता इस बार सत्ता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल भले ही कर्मभूमि है लेकिन यह मानकर चलें कि राजस्थान के पुरखों की जन्मभूमि है। राजस्थान को न भूलें क्योंकि अभी का राजस्थान पहले वाला राजस्थान नहीं है। अभी का राजस्थान विकास की ओर अग्रसर है। राजस्थान पहुंचे, कुछ दिनों तक ठहरें या वहां व्यवस्या करें, इससे राजस्थान का विकास तो होगा ही, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान सरकार फिलहाल प्रवासी राजस्थानियों को ठहरने के लिए राजस्थान मंडप बनाई है ताकि प्रवासी राजस्थानी उस मंडप में ठहर सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार पहली बार राजस्थान में प्रवासी राजस्थानियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाई है। राजस्थान में इससे पहले जिनकी भी सरकार थी लेकिन प्रवासी राजस्थानियों के बारे में किसी ने नहीं सोचा। राजस्थान प्रवासी सम्मेलन की आयोजन संस्थाओं की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मां काली की तस्वीर भेंट की गई। उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

Articles you may like: