🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

PM मोदी ने चुनावी सभा से किसे चेताया, '4 मई से पहले थाना में आत्मसमर्पण करें, वर्ना...'?

नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि राजनैतिक अनुभव से कह रहा हूं, बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 19, 2026 17:40 IST

मतदान से पहले ही थाना में जाकर आत्मसमर्पण करें आपराधिक तत्व - बांकुड़ा में बड़जोड़ा की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसे ही हमला बोला। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि अगर आत्मसमर्पण नहीं किया तो 4 मई के बाद 'कोई नहीं बच पाएगा'।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजनैतिक अनुभव से कह रहा हूं, बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनने वाली है। 4 मई के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

लगभग अपने सभी प्रचार सभाओं से सिंडिकेटराज, माफियाराज का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 'सबका साथ-सबका विकास' के साथ 'सबका हिसाब' भी होगा। रविवार की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल का बाघ कौन है?

Read Also | PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने का ठिकरा तृणमूल पर फोड़ा, कहा - विश्वासघात किया...!

बंगाल की जनता है यहां का बाघ है। यहां की जनता गुस्से में है, अब और बर्दास्त नहीं करेगी। निर्मम सरकार को हटाना है, यह उन्होंने तय कर लिया है। सभी सिंडिकेट, गुंडों से आखिरीबार कह रहा हूं, 29 अप्रैल से पहले अपने थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दे। सबसे अच्छा होगा अगर 23 तारीख से पहले ही करें क्योंकि 4 मई के बाद कोई नहीं बचेगा। विष्णुपुर का माफिया, कोयला तस्कर, सिंडिकेट सभी कान खोलकर सुन लें। यह सब नहीं चलेगा।

बांकुड़ा के बाद पुरुलिया की सभा से भी उन्होंने सिंडिकेटराज का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिंडिकेट, गुंडों ने कितना कुछ पर कब्जा जमा रखा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद सब छुड़वाया जाएगा। सबको ढूंढ निकालूंगा।

Articles you may like: