🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला गया: ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान, लेबनान सीजफायर के बाद फैसला

यह जलडमरूमध्य सिर्फ संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है, जो 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।

By लखन भारती

Apr 17, 2026 18:54 IST

तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। हालांकि, यह जलडमरूमध्य सिर्फ संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है, जो 22 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में फारस की खाड़ी में फंसे जहाज अब होर्मुज को पार कर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। इन जहाजों पर करीब 2000 कर्मी भी सवार हैं, जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों के बाद फंसे हुए हैं।

ईरानी विदेश मंत्री ने होर्मुज को लेकर क्या कहा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, "लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग, संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए, पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है। यह मार्ग उसी समन्वित मार्ग पर स्थित है जिसकी घोषणा इस्लामिक गणराज्य ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है।"

Articles you may like: