🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

5 बंदूकें, 7 मैगजीन: तुर्की में 13 साल के बच्चे ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत, 20 घायल

यह तुर्की के सबसे घातक स्कूल गोलीबारी की घटनाओं में से एक है और दो दिनों में हुई दूसरी घटना है। मरने वालों में 8 छात्र और एक टीचर शामिल हैं।

इस्तांबुल: महज 24 घंटे के भीतर तुर्की के दूसरे स्कूल में गोलीबारी की वारदात हुई। इस बार भी एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में 9 लोगों के मारे जाने और 13 के घायल होने की खबर है। घटना तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारास में हुई, और प्रांत के गवर्नर, मुकर्रम उनलुअर, को घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि हमलावर अपने बैकपैक में हथियार लेकर स्कूल आया था, और हथियार उसके पिता का था।

मरने वालों में 8 छात्र और एक टीचर शामिल

स्थानीय मीडिया ने उनलुअर के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों में 8 छात्र एक शिक्षिका भी शामिल है। गवर्नर ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई। हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। तुर्की मीडिया ने बताया कि हमलावर दो कक्षाओं में घुसा था और उसके पास पांच बंदूकें और सात मैगजीन थीं। तुर्की के ब्रॉडकास्टर एनटीवी के एक रिपोर्टर ने कहा, "गोलियों की आवाज बहुत तेज थी," जिससे "स्कूल के सामने अफरा-तफरी मची हुई थी।"

मंगलवार को ही तुर्की के एक स्कूल में ऐसी ही वारदात हुई थी। इसमें एक शख्स दनदनाता हुआ स्कूल में प्रवेश करता और गोलियां चलाता दिखा था। वारदात दक्षिण-पूर्वी तुर्की स्थित हाई स्कूल की थी, जहां एक पूर्व छात्र की गोलीबारी में 16 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय गवर्नर हसन शिलडक ने बताया था कि हमलावर, जिसकी उम्र 18-19 साल के आसपास थी, को पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा था।

हमलावर ने खुद को मारी गोली

उससे पहले उसने शॉटगन से अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर उसी हथियार से खुद को मार डाला था। उन्होंने बताया कि घायलों में 10 छात्र, चार शिक्षक, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी शामिल थे। घटना सिवेरेक जिले के अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 09:30 बजे हुई थी। इसके बाद स्कूल को खाली करा लिया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच को बाद में आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया।

Articles you may like: